Gupta Navratri 2021 : गुप्त नवरात्रि में इन 5 मंत्रों के जाप से बन सकता है शीघ्र विवाह का योग
Gupta Navratri 2021 माता के स्वरुप को खुश करने के लिए विधि-विधान से पूजा कि जाती है। माता के प्रसन्न होने पर भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। इसमें धन नौकरी प्रमोशन विवाह स्वास्थ्य संतान सुख आदि मनोकामना के लिये इन नौ दिनों में किया जाता है।

Gupta Navratri 2021 : प्रत्येक साल में चार नवरात्रि पड़ते हैं। दो नवरात्रि को प्रत्यक्ष कहा जाता है। जिसमें गृहस्थ जीवन वाले पूजा करते हैं पंरतु इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। जिसमें साधु- संन्यासी तंत्र-मंत्र तथा सिद्धि प्राप्त करने वाली देवी की पूजा करते हैं। नौ दिन तक चलने वाले गुप्त नवरात्रि में माता के विभिन्न स्वरूप को पूजा जाता है। माता के स्वरुप को खुश करने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। माता के प्रसन्न होने पर भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। इसमें धन, नौकरी, प्रमोशन, विवाह, स्वास्थ्य, संतान, आदि मनोकामना इन नौ दिनों में किया जाता है। जानिये गुप्त नवरात्रि में लाभ के 5 मंत्र
नवरात्रि में लाभ के 5 मंत्र
1. "हे गौरी शंकरार्धांगी, यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरू कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम।।"
गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन माता पार्वती पर जल या दूध चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करने से मनपसंद वर की प्राप्ति होती है।
2. "सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिम स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।"
गुप्त नवरात्रि के प्रत्येक दिन इस चौपाई का जाप करने से जीवनसाथी के बीच चल रहे अनबन खत्म हो जाएंगे। संभव हो तो पति-पत्नी दोनों इस चौपाई का जाप करें।
3. "ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।"
गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन सुबह स्नान करके 31 बार इस मंत्र का जाप करने से आपको इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
4. "श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।"
गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती है।
5. "ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय, पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।"
गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह का योग बनता है। इस मंत्र जाप से विवाह में आ रही बाधाओं को भगवान शिव दूर करते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।