Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र पर करें ये उपाय, मिलेगा मां काली का आशीर्वाद

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 10:33 AM (IST)

    गुप्त नवरात्र के पर्व को बहुत विशेष माना गया है। इस दौरान मां दुर्गा की उपासना का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस विशेष समय पर मां की पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें सुख- शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज शनिवार का दिन है ऐसे में आज हम कुछ उपाय साझा करेंगे जिनसे जीवन की कई सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

    Hero Image
    Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र पर करें ये उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gupt Navratri 2024: सनातन धर्म में गुप्त नवरात्र के पर्व का बेहद महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा होती है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी, 2024 यानी आज से हो गई है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक भक्तिभाव के साथ मां की उपासना करते हैं उन्हें भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुप्त नवरात्र पर करें ये चमत्कारी उपाय

    भक्तिभाव के साथ करें मां काली की पूजा

    आज शनिवार का दिन है, गुप्त नवरात्र के चलते इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आज पवित्र स्नान के बाद मां काली की पूजा विधि अनुसार करें। साथ ही मां काली के किसी भी मंत्र का जाप करके भक्तिभाव के साथ उनकी आरती करें।

    यह भी पढ़ें: Panchak February 2024: आज से शुरू हो रहे हैं फरवरी के पंचक, जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य

    गुड़हल का फूल अर्पित करें

    शनिवार के पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक में काले जरूर शामिल करें। इसके बाद मां काली को गुड़हल का फूल अर्पित करें। साथ ही काली चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी कष्टों का अंत हो जाएगा।

    मां काली का ध्यान करें

    शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के दौरान मां काली का ध्यान करें और उनके नामों का जाप करें। ऐसा करने से मां काली की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।

    चौमुखी दीपक जलाएं

    अपने घर में गोधूलि बेला के दौरान चौमुखी दीपक जलाएं। साथ ही माता काली का ध्यान करें। इस उपाय को करने से घर में धन की कमी कभी नहीं रहेगी। साथ ही कारोबार में बरकत होगी।

    यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र पर जरूर करें मां दुर्गा के नामों का जाप, मिलेगी 10 महाविद्याओं की कृपा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'