Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Navratri 2021: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 05:49 PM (IST)

    Gupt Navratri 2021 हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक विधि से पूजा की जाती है। यह 12 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और यह 21 फरवरी को समाप्त होंगे।

    Hero Image
    Gupt Navratri 2021: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि पर करें ये उपाय

    Gupt Navratri 2021: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक विधि से पूजाकी जाती है। यह 12 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और यह 21 फरवरी को समाप्त होंगे। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, गुप्त नवरात्रि हर वर्ष दो बार आते हैं। एक बार माघ मास में और दूसरे में आषाढ़ मास में। मान्यता है कि अगर गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न हो जाती हैं। आइए पढ़ते हैं ये उपाय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये उपाय:

    1. गुप्त नवरात्रि पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। अगर आपके पास कमल का फूल नहीं है तो आप कमल के फूल वाली तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाते हैं।

    2. अगर गुप्‍त नवरात्रि के दौरान चांदी या सोने का सिक्का घर लाते हैं तो मां लक्ष्मी व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।

    3. इस दौरान मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए। अगर घर में कोई बीमार है तो इससे वो ठीक हो जाता है। साथ ही ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    4. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा के सामने गुग्‍गल की सुगंध वाली धूप जलाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

    5. इस दौरान घर में मोरपंख लगाना बेहद शुभ होता है। मोर भी मां लक्ष्मी की सवारी है। मोर पंख को घर पर लाने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'