Gupt Daan Benefits: गुप्त दान का क्या है महत्व, इन चीजों के दान से जाग उठेगी सोई किस्मत
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। दान देने का अर्थ है उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। मान्यता है कि दान देने के बाद दान की गई वस्तु के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए वरना इसका पुण्य फल समाप्त हो जाता है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Gupt Daan benefits: हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना गया है। जैसे पानी का दान, खाने का दान आदि। यह दान मानव मात्र की भलाई के लिए किए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गुप्त दान करना है तो दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। जब आप बिना किसी को बताए कुछ दान करते हैं या देते हैं तो इसे गुप्त दान कहा जाता है।
किस दान का है सबसे ज्यादा महत्व
प्यास व्यक्ति को सबसे ज्यादा विचलित करती है। ऐसे में किसी प्यासे व्यक्ति को पानी मिल जाए तो वह दिल से दुआ देता है। इसलिए जल का दान करना सबसे पुण्य का काम माना गया है। जल दान करते समय कोई दिखावा नहीं करना चाहिए, बल्कि इसका गुप्त दान करना चाहिए। गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए सड़क किनारे पानी का मटका या घड़ा रख सकते हैं, या फिर आप प्याऊ भी बनवा सकते हैं।
गुड़ के दान के क्या लाभ हैं
शास्त्रों में गुड़ का दान बहुत ही शुभ माना गया है। गुड़ का दान करने से कुंडली में मौजूद सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। अगर व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। गुड़ का गुप्त दान करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलने लगती है।
किन चीजों का करें गुप्त दान
फलों का गुप्त दान करना भी अच्छा माना जाता है। जगजाहिर किए बिना आप मौसमी फलों का दान गरीब और जरूरतमंदों को कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा साबुत फल का ही दान करना चाहिए। निसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए फल का गुप्त दान कर सकते हैं। दही का गुप्त दान करना भी बहुत अच्छा माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दही के गुप्त दान से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिससे आपकी काफी समस्याएं हल हो जाती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।