Griha Pravesh Muhurat 2023: जानें साल 2023 में गृह प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त और समय
Griha Pravesh Muhurat 2023 घर बनाने के बाद विधिवत तरीके से गृह प्रवेश जरूर करना चाहिए। पूजा पाठ करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में सुख-शांति समृद्धि बनी रहती हैं। जानिए साल 2023 में कब-कब बन रहे हैं गृह प्रवेश के मुहूर्त

नई दिल्ली, Griha Pravesh Muhurat 2023: आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि खुद के पैसों से लिया हुआ एक प्यारा सा घर हो। व्यक्ति अधिक मेहनत करता है जिससे वह अपने सपनों का घर बना सके। घर की हर एक छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखते हैं और घर बनकर तैयार हो जाता है, तो बिना मुहूर्त देखे हुए ऐसे ही शिफ्ट कर जाते हैं। लेकिन अगर गृह प्रवेश सही समय, तिथि पर न हुआ हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ काम को करने से पहले विधिवत पूजा पाठ करना चाहिए। अगर आप भी नए साल 2023 में गृह प्रवेश करने वाले हैं, तो जान लें कि कब बन रहा है शुभ मुहूर्त।
साल 2023 में गृह प्रवेश का मुहूर्त
25 जनवरी 2023, बुधवार- रात 8 बजकर 5 मिनट से 26 जनवरी सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक
27 जनवरी 2023, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट से शाम 6 बजकर 37 मिनट तक
30 जनवरी 2023, सोमवार रात 10 बजकर 15 मिनट से 31 जनवरी सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक
फरवरी 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
1 फरवरी 2023, बुधवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक
8 फरवरी 2023, बुधवार रात 8 बजकर 15 मिनट से 9 फरवरी सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक
10 फरवरी 2023, शुक्रवार सुबह 00 बजकर 18 मिनट से 11 फरवरी सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक
22 फरवरी 2023, बुधवार सुबह 6 बजकर 54 मिनट से 23 फरवरी 3 बजकर 24 मिनट तक
मार्च 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
8 मार्च 2023, बुधवार सुबह 6 बजकर 39 मिनट से 9 मार्च सुबह 4 बजकर 20 मिनट तक
10 मार्च 2023, शुक्रवार सुबह 6 बजकर 37 मिनट से रात 9 बजकर 42 मिनट तक
13 मार्च 2023, सोमवार रात 9 बजकर 27 मिनट से 14 मार्च सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक
17 मार्च 2023, शुक्रवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 18 मार्च 2 बजकर 46 मिनट तक
मई 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
6 मई 2023, शनिवार रात 9 बजकर 13 मिनट से 7 मई सुबह 5 बजकर 36 मिनट तक
15 मई 2023, सोमवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट से 16 मई सुबह 1 बजकर 3 मिनट तक
20 मई 2023, शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट से 21 मई सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक
22 मई 2023, सोमवार सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक
29 मई 2023, सोमवार सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 30 मई सुबह 4 बजकर 29 मिनट तक
31 मई 2023, बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक
जून 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
12 जून 2023, सोमवार सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 13 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक
नवंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
17 नवंबर 2023 शुक्रवार सुबह 1 बजकर 17 मिनट से 18 नवंबर सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक
22 नवंबर 2023 बुधवार शाम 6 बजकर 37 मिनट से 23 नवंबर सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक
23 नवंबर 2023 वीरवार सुबह 6: 50 से रात 8:01 तक
27 नवंबर 2023 सोमवार दोपहर 2:45 से 28 नवंबर सुबह 6:54 तक
29 नवंबर 2023 बुधवार सुबह 6:54 से दोपहर 1: 59 मिनट तक
दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त
8 दिसंबर 2023 शुक्रवार सुबह 8:54 से 9 दिसंबर सुबह 6:31 तक
15 दिसंबर 2023 शुक्रवार सुबह 8:10 से रात 10:30 तक
21 दिसंबर 2023 वीरवार सुबह 9: 37 मिनट से रात 9:09 तक
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।