Griha Pravesh March 2023: मार्च माह में बना रहे हैं गृह प्रवेश का प्लान, तो जान लें कब-कब है शुभ मुहूर्त
Griha Pravesh March 2023 गृह प्रवेश के लिए दिन तिथि वार और नक्षत्र को ध्यान रखते हुए तिथि और मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है। फाल्गुन मास में गृह प्रवेश करना शुभ माना है। जानिए मार्च माह में कब-कब कर सकते हैं गृह प्रवेश।

नई दिल्ली, Griha Pravesh March 2023: आज से साल 2023 के मार्च माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म के लिए यह माह काफी खास है। क्योंकि इस मास बड़े-बड़े व्रत त्योहारों के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस मास में कई शुभ और मांगलिक काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। अगर आपने अपना सपनों का घर बनवा लिया है और इसी माह गृह प्रवेश का प्लान बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवता का आशीर्वाद मिलता है। जिसके कारण घर में खुशहाली ही खुशहाली आती है और रहने वाले हर सदस्य की तरक्की होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्च माह में गृह प्रवेश के केवल सात मुहूर्त बन रहे हैं। देखिए मार्च माह में होने वाले गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त।
गृह प्रवेश मुहूर्त मार्च 2023
01 मार्च 2023, बुधवार- सुबह 06 बजकर 47 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक।
08 मार्च 2023, बुधवार- सुबह 06 बजकर 39 मिनट से 9 मार्च सुबह 04 बजकर 20 मिनट तक।
09 मार्च 2023, गुरुवार- सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक।
10 मार्च 2023, शुक्रवार-सुबह 06 बजकर 37 मिनट से रात 09 बजकर 42 मिनट तक।
13 मार्च 2023, सोमवार- रात 09 बजकर 27 मिनट से 14 मार्च सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक।
16 मार्च 2023, गुरुवार- सुबह 04 बजकर 47 मिनट से 17 मार्च सुबह 06 बजकर 29 मिनट तक।
17 मार्च 2023, शुक्रवार- सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 18 मार्च सुबह 02 बजकर 46 मिनट तक।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।