Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grah Gochar September 2022: सितंबर माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2022 01:51 PM (IST)

    Grah Gochar September 2022 अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें माह सितंबर का प्रारंभ होने वाला है। इस माह भी कई ग्रह राशिपरिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राश ...और पढ़ें

    Hero Image
    Grah Gochar September 2022: सितंबर माह में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

    नई दिल्ली, Grah Gochar September 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह में कुल 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों के गोचर से कई राशियों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। बता दें कि सितंबर माह की शुरुआत में बुध ग्रह मार्गी हो रहा है वहीं सितंबर के अंत में शुक्र कन्या राशि में गोचर करेगा। सितंबर माह में हो रहे इस राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर बेहद खास होने वाला है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर माह में होने वाले ग्रहों का परिवर्तन

    वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 सितंबर को बुध कन्या राशि में वक्री होंगे। वह 10 सिंतबर, शनिवार को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर वक्री होंगे और फिर 2 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को मार्गी होंगे। इसके साथ ही

    17 सितंबर को सूर्य ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में  प्रवेश करेंगे।  वहीं, 24 सितंबर को धन -वैभव का कारण शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करके रात 8 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद ज्ञान, वैराग्य और शुभता के कारक ग्रह बृहस्पति सितंबर के महीने में 14 सितंबर, मंगलवार को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में वक्री गति करेंगे।

    इन राशियों के लिए लाभकारी होगा सितंबर माह

    वृषभ राशि

    सितंबर माह वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस माह नए कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी और उसमें सफलता भी हासिल होगी। आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश करेंगे। व्यापारिक मामला आपके पक्ष में रहेंगे। । प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सुख सुविधा से जुड़ें वस्तुओं पर व्यय होगा। छात्रों कामन पढ़ने लिखने में खूब लगेगा।

    मिथुन राशि

    इस राशि के जातकों के लिए यह माह अच्छा साबित होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। जमीन, घर, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। विदेश जाने वाले छात्रों के लिए समय सफलतादायक रहेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह काफी लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सभी रुकें हुए कार्यों सुचारु रुप से चलेंगे एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि मिलने के योग हैं।

    कन्या राशि

    इस राशि के जातकों को भी अनेको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा

    वृश्चिक राशि

    इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटके सभी कार्य सुचारु रुप से चलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले अपने पक्ष में रहेगे ।व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ होगा।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।