गोपाष्टमी पर गौ सेवा से प्रसन्न होंगे 33 कोटि देवी-देवता, अखंड सुख-समृद्धि के लिए गाय को खिलाएं ये 5 चीजें
गोपाष्टमी 17 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसमें गौ सेवा को अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इस दिन गायों ...और पढ़ें

गोपाष्टमी पर गाय को खिलाएं ये चीजें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
गोपाष्टमी 17 नवंबर को मनाई जाएगी, गौ सेवा का विशेष महत्व।
गाय को गुड़-रोटी, हरा चारा खिलाने से ग्रह मजबूत होते हैं।
केला, हल्दी रोटी, चने खिलाकर पाएं देवी-देवताओं का आशीर्वाद।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा को अत्यंत पुण्य का काम माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवी-देवताओं का वास होता है। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है और इस दिन गायों को विशेष सम्मान दिया जाता है।
इस साल यह पर्व 17 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को मुख्य रूप से श्री कृष्ण के गायों के प्रति अद्भुत प्रेम और गौर सेवा की परंपरा के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
गोपाष्टमी पर लोग गौशाला में गाय माता के सेवा के लिए अन्न का दान करते हैं। वहीं मान्यता है कि इस दिन गायों को कुछ चीजें खिलानी चाहिए जिससे घर की समृद्धि बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं रोटी ही नहीं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें यदि आपको गोपाष्टमी के दिन गौ माता की खिलानी चाहिए।
गौ माता को खिलाएं गुड़ और रोटी
यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो आपको गोपाष्टमी के दिन गाय को गुड़ और रोटी अवश्य खिलानी चाहिए। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ बृहस्पति मजबूत होता है और मान-सम्मान मिलता है।
वैसे तो गाय को नियमित ही रोटी खिलानी चाहिए, लेकिन मुख्य रूप से गोपाष्टमी पर गुड़ और रोटी खिलाने से 33 करोड़ देवी-देवताओं को एक साथ प्रसन्न किया जा सकता है।
गाय को चारा खिलाएं
गोपाष्टमी के दिन यदि आप किसी गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाएं, तो इससे बुध की स्थिति अच्छी बनी रहती है। यही नहीं इससे आपको बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली बनी बनी रहती है।
गाय की केला खिलाएं
ऐसा कहा जाता है कि किसी भी गुरुवार को यदि गाय को केला खिलाया जाता है तो पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। यही नहीं इससे भगवान विष्णु की असीम कृपा भी मिलती है। मुख्य रूप से गोपाष्टमी के दिन गाय को केला अवश्य खिलाएं, जिससे आपके ऊपर समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहे।
गौ माता को हल्दी मिलाकर रोटी खिलाएं
यदि आपकी कुंडली में गुरु चांडाल योग है और आपके करियर में भी बार-बार समस्याएं आ रही हैं, तो आप गोपाष्टमी के दिन आटे में थोड़ी हल्दी मिलाकर रोटी तैयार करें और वो गाय को खिलाएं। इस उपाय से कुंडली में मौजूद कोई भी दोष दूर होंगे और विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलेगा।
गोपाष्टमी पर गाय को चने खिलाएं
गोपाष्टमी के दिन यदि आप गौ माता को चने खिलाएंगे या फिर गौशाला में कम से कम सवा किलो या अपनी सामर्थ्य के अनुसार चने खिलाएंगे, तो आपको देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। यही नहीं इससे कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होगी।
अगर आप भी 17 नवंबर को गोपाष्टमी के दिन यहां बताए उपायों को आजमाएंगे, तो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा के बाद गोपाष्टमी 2026 कब? जब कान्हा ने पहली बार चराई थीं 9 लाख गायें, देखें तारीख और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।