विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Guruwar Ke Upay: बार-बार बिगड़ रहे काम? जानें कुंडली में कमजोर गुरु को बलवान बनाने के अचूक तरीके

Published: Thu, 12 Feb 2026 01:51 PM (IST)

क्या आपको भी रात में डरावने सपने आते हैं? यह कुंडली में बृहस्पति दोष का लक्षण हो सकता है। जानें ...और पढ़ें

बृहस्पति दोष का लक्षण और उपाय (Image Source: AI-Generated)

बृहस्पति दोष का लक्षण और उपाय (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति (गुरु) को देवताओं का गुरु माना गया है। कुंडली में गुरु का मजबूत होना व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, विवेक और सफलता का कारक बनता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर यही गुरु 'दोष'(Guru Dosha) में बदल जाए, तो इसका सीधा असर न केवल आपके करियर पर, बल्कि आपकी नींद और मानसिक शांति पर भी पड़ता है?

अक्सर हम बुरे सपनों को महज एक वहम समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, डरावने सपनों का आना 'बृहस्पति दोष' का एक बड़ा संकेत हो सकता है।

बृहस्पति दोष और डरावने सपनों का कनेक्शन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह (Guru Grah) कमजोर होता है, तो उसकी मानसिक चेतना प्रभावित होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को सोते समय बेचैनी महसूस होती है और उसे अक्सर डरावने या विचित्र सपने आते हैं। अगर आपको सपने में बार-बार गंदगी, खंडहर या खुद को किसी मुसीबत में फंसे देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका बृहस्पति ग्रह शुभ फल नहीं दे रहा है।

बृहस्पति दोष के अन्य लक्षण

सिर्फ सपने ही नहीं, बृहस्पति दोष के कुछ अन्य लक्षण भी जीवन में दिखने लगते हैं:

कार्य में बाधा: बनते हुए कामों का अचानक बिगड़ जाना या मेहनत के बाद भी फल न मिलना।

मान-सम्मान में कमी: बिना किसी वजह के समाज या परिवार में छवि खराब होना।

शारीरिक संकेत: बाल झड़ना, पेट से जुड़ी समस्याएं और बेवजह का आलस्य रहना।

Vishnu bhgwan (1)

(Image Source: Freepik)

ऐसे करें गुरु को मजबूत

अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो गुरुवार के दिन (Guruwar ke din) कुछ आसान उपाय करके आप बृहस्पति देव की कृपा पा सकते हैं:

केले के पेड़ की पूजा: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि इस दिन केले का सेवन न करें।

पीले रंग का महत्व: इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) को पीले फूल और चने की दाल का भोग लगाएं।

दान का फल: गुरुवार को चने की दाल, हल्दी या पीले फल किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करने से गुरु दोष शांत होता है।

मंत्र जप: 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

यह भी पढ़ें- विवाह में देरी और आर्थिक तंगी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये 5 अचूक उपाय, चमक जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें- Lord Vishnu Mantra: गुरुवार को 'विष्णु सहस्रनाम' के 1000 नामों का जाप चमका सकता है आपकी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।