Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moles Meaning: गाल सहित महिलाओं के शरीर में इन जगह तिल होना है शुभ, मानी जाती हैं भाग्यशाली

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 02:49 PM (IST)

    Mole Meaning In Hindi सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल व्यक्ति के जीवन में कई रहस्यों को खोल देते हैं। महिलाओं के शरीर में मौजूद कुछ तिल भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ तिल के बारे में जो शुभ माने जाते हैं।

    Hero Image
    Moles Meaning: गाल सहित महिलाओं के शरीर में इन जगह तिल होना है शुभ, मानी जाती हैं भाग्यशाली

    नई दिल्ली, Mole Meaning In Hindi: तकरीबन हर इंसान के शरीर पर कहीं ना कहीं तिल जरूर होता है। समय के साथ ये तिल शरीर पर बनते भी हैं और मिट भी जाते हैं। कई बार ये तिल महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद भी लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिल महिलाओं का भाग्य, चरित्र और भविष्य भी बताता है। महिलाओं के शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष राजीव द हीलर के अनुसार, चेहरे पर तिल के माध्यम से किसी भी महिला के जीवन से जुड़ी बात और उनका व्यवहार जैसी तमाम बातें पता चल सकती हैं। चेहरे पर पाए जाने वाले तिलों का सीधा संबंध भाग्य से भी होता है। अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर तिल है तो ये उनके चेहरे की आकर्षण क्षमता को मजबूत करता है। ऐसी महिलाएं आकर्षक होने के साथ बहुत ही धनवान भी मानी जाती हैं।

    दाएं और बाएं गाल में हो तिल

    दाहिने गाल पर तिल वाली महिलाएं काफी अनुशासित और अपने जीवन में काफी संघर्ष करने वाली भी होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के प्रति काफी वफादार भी होती हैं और हर मुश्किल समय में उनका साथ निभाती हैं। जबकि अगर किसी महिला के बाएं गाल पर तिल है, तो वह महिला आराम की जिंदगी और सुखी जीवन जीती है और साथ ही काफी खर्चीली होती है।

    होंठ के ऊपर तिल

    जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है, वे काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। इस तरह की महिलाएं अपने दिल की बातें चुनिंदा लोगों से ही शेयर करना पसंद करती हैं।

    माथे पर तिल

    अगर किसी महिला के माथे के दाहिनी तरफ तिल है तो ऐसा माना जाता है कि उनके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इस तरह की महिलाएं अपनी जिंदगी में हर एक शोहरत और मुकाम अपनी मेहनत की वजह से पाती हैं। ये जिंदगी के किसी भी मुकाम को हासिल करने के बाद मेहनत करना नहीं छोड़ती है। अगर किसी महिला के बाएं गाल पर तिल है, तो यह दर्शाता है कि उन्हें जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    सीने पर तिल

    अगर किसी महिला के सीने में तिल हो, तो ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इस तरह कि महिलाओं का जीवन इच्छाओं से भरपूर होता हैं और वे पूरी भी होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने संघर्ष के दम पर अपना नाम और एक मुकाम हासिल करती हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।