Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Geeta Ke Updesh: भगवत गीता के ये उपदेश दिलाएंगे सफलता, आज ही जीवन में उतारें ये बातें

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 19 May 2023 05:48 PM (IST)

    गीता के उपदेश मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं। अगर व्यक्ति इन्हें अपने जीवन में उतार लेता है तो सफलता उसके कदम चूमने लगती है। अगर आपको जीवन में तरक्की करनी है तो गीता में बताइ गई इन बातों पर जरूर गौर करें।

    Hero Image
    Geeta Ke Updesh गीता के ये उपदेश दिलाएंगे सफलता

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Geeta Ke Updesh: हिंदू धर्म में गीता को एक बहुत ही पवित्र ग्रंथ माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान अर्जुन को यह उपदेश दिए थे। जो असल में पूरी मानव जाति के लिए दिए गए उपदेश थे। इसमें जीवन का सार छिपा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मन पर पाएं काबू

    गीता में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लेता है उसे दुनिया में कोई नहीं हरा सकता। वह व्यक्ति जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। साथ ही मनुष्य को दूसरों की आलोचना करने से भी बचना चाहिए।

    कौन है मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन

    क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। क्रोध के चलते ही लोग अक्सर गलत निर्णय ले लेते हैं और उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। क्रोध के कारण बुद्धि का नाश हो जाता है और मनुष्य खुद अपना ही नाश कर बैठता है। इसलिए क्रोध आने पर अपने आप को शांत रखना सीखें।

    न करें फल की चिंता

    गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि व्यक्ति को अपने कर्म पर ध्यान लगाना चाहिए न कि फल की चिंता करनी चाहिए। क्योंकि मनुष्य का अधिकार कर्म पर ही है, कर्म के फल पर नहीं। अगर आप सच्चे मन से अपना कर्म कर रहे हैं तो ईश्वर इसका फल जरूर देंगे।

    स्वंय का आकलन जरूरी

    जीवन में सबसे जरूरी है खुद का आकलन करना। अगर हम स्वंय का आकलन करते हैं तो हमें अपनी गलितयों से भी सिखने का मौका मिलता है। इससे जीवन में सफलता प्राप्त करना और भी आसान हो जाता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'