Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garuda Purana: जानिएं गरुण पुराण की ये बातें, जो बदल सकतीं है आपका जीवन

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 08 May 2023 07:51 PM (IST)

    गरुड़ पुराण भगवान विष्णु की भक्ति और उनके ज्ञान पर आधारित है। इस पुराण में अनेक ऐसी बातें बताई गई हैं जिनसे व्यक्ति अपने जीवन की स्थिति सुधार सकता हैं। आइए जानतें हैं ऐसी ही कुछ बातें जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।

    Hero Image
    गरुड़ पुराण भगवान विष्णु की भक्ति पर आधारित है

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। (Garuda Purana) गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। धार्मिक ग्रंथ गरुड़ पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के बाद कराया जाता है। इस पुराण में व्यक्ति को धर्म पूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसमें बताया गया है कि मनुष्य धरती पर जो कर्म करता है, उसके आधार पर ही उसको फल मिलता है। इस पुराण में मनुष्य के कर्मो के लेखा-जोखा बताया गया है। गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति मृत्यु के समय भगवान का नाम लेता है उसकी मुक्ति का मार्ग खुल जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकादशी व्रत की महिमा

    गरुण पुराण में एकादशी व्रत की महिमा के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार एकादशी व्रत को पूरी निष्ठा, श्रद्धा, भक्ति भाव और विधि विधान के साथ करने से व्यक्ति के समस्त दुख दर्द समाप्त हो जाते हैं। साथ ही पुराण में तुलसी की भी महिमा बताई गई है। तुलसी के प्रतिदिन सेवन से स्वास्थ्य संबंधी विकार नहीं होते।

    कभी न करें ये गलती

    गरुण पुराण में यहां तक कहा गया है कि जो लोग गंदें या मैले वस्त्र पहनतें हैं उनका सौभाग्य नष्ट हो जाता है और दरिद्रता आती है। न ही उनके घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सदैव साफ-सुथरें कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

    इन कर्मों से झेलना पड़ता है नर्क

    गरुण पुराण में यह भी जिक्र किया गया है कि किस तरह के कर्म नर्क की राह पर ले जाते हैं। देवी-देवताओं का अपमान करने वाले, धार्मिक स्थानों पर अनुचित काम करने वालें लोगों का नर्क जाना तय है। गरुण पुराण में अलग-अलग कर्मों के लिए भिन्न-भिन्न दंड निर्धारित किए गए हैं। 

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।