Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garuda Purana: अपनाएं गरुण पुराण की ये बातें, जीवन बनेगा सुखी और सफल

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 08:06 PM (IST)

    Garuda Purana गरुड़ पुराण भगवान विष्णु की भक्ति और उनके ज्ञान पर आधारित एक ग्रंथ है। इस पुराण में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें जीवन में अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन की स्थिति सुधार सकता है। आइए जानते हैं गरुण पुराण में वर्णित ऐसी ही कुछ खास बातें जो जीवन को सुखी और सफल बनाने में काम आती हैं।

    Hero Image
    Garuda Purana जीवन में अपनाएं गरुण पुराण की ये बातें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Garuda Purana: गरुण पुराण सनातन धर्म का एक ग्रंथ है, जिसमें मुख्य तौर पर मृत्यु और मृत्यु के बाद होने वाली घटनाओं के बारे में बताया गया है। गरुण पुराण भगवान विष्णु द्वारा ज्ञान, नीति, धर्म और शास्त्र से जुड़ी बातें भी बताई गई हैं। जिनका पालन किया जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखी बनी रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी न करे घमंड

    गरुण पुराण के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपनी कला और ज्ञान का घमंड नहीं करना चाहिए। इससे कला और ज्ञान की देवी सरस्वती रुष्ट हो सकती हैं। जिस कारण व्यक्ति को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

    न बनाएं ऐसे मित्र

    गरुण पुराण में बताया गया है कि बुरे आचरण वाले लोगों से कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। क्योंकि उनकी बुरी संगत का असर व्यक्ति पर भी पड़ता है। जिसका उसे भविष्य में दुष्परिणाम देखने को मिलता है।

    कभी न माने हार

    किसी भी कार्य में असफलता मिलने के बाद हार नहीं माननी चाहिए। क्योंकि लगातार प्रयास जारी रखने पर ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति परिश्रम से जी चुराता है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती

    छोड़ें ये बुरी आदतें

    आजकल ज्यादातर लोगों की देर तक सोने की आदत है। लेकिन गरुण पुराण में कहा गया है कि सुबह देर तक सोने वाले लोगों की आयु घट जाती है। इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। साथ ही हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहने क्योंकि गंदे कपड़े पहनने या स्नान न करने से धन की देवी लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

    इस कर्मों से मिलता है नर्क

    गरुण पुराण में यह बताया गया है कि किस तरह के कर्म करने से व्यक्ति को नर्क का सामना करना पड़ता है। देवी-देवताओं का अपमान करने वाले, धार्मिक स्थानों पर अनुचित काम करने वाले लोगों का नरक झेलना पड़ता है। गरुण पुराण में अलग-अलग कर्मों के लिए भिन्न-भिन्न दंड निर्धारित किए गए हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'