Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garuda Purana: गरुड़ पुराण से जानिए प्रेत योनि का अनोखा रहस्य

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 10:04 AM (IST)

    Garuda Purana महापुराण गरुड़ पुराण में जीवन और मरण के विषय में विस्तार से बताया गया है। साथ ही यह भी बताया है कि मनुष्य की आत्मा किन-किन कर्मों के बाद प्रेत योनि में चली जाती है और उसे मोक्ष की प्राप्ति कैसे होती है?

    Hero Image
    Garuda Purana: जानिए क्यों मृत्यु के बाद भी भटकती रहती है आत्मा?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Garuda Purana: हिंदू धर्म में 18 महा पुराणों का वर्णन किया है। जिनमें से गरुड़ पुराण को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महापुराण में भगवान विष्णु ने अपने प्रिय वाहन गरुड़ को जीवन के कुछ मूल रहस्यों के विषय में बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि व्यक्ति को किन कर्मों के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें कि गरुड़ पुराण में जीवन और मरण व कर्म और उसके फलों के विषय में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें मनुष्य योनि और प्रेत योनि के विषय का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है। गरुड़ पुराण में इस विषय का भी वर्णन किया गया है कि मनुष्य किन कर्मों के बाद प्रेत योनि का भोगी होता है। गरुड़ पुराण के इस भाग में जानते हैं कि मृत्यु के बाद व्यक्ति भौतिक शरीर से प्रेत योनि में कैसे जाता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ पुराण में भूत प्रेतों के विषय कही गई है यह बात

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब एक आत्मा शारीर त्यागने के बाद भी भूख, प्यास, क्रोध, द्वेष, वासना आदि भाव से भरा रहता है या किसी की मृत्यु दुर्घटना, हत्या या आत्महत्या के कारण होती है या जब आत्मा शरीर को प्राकृतिक कारण से नहीं त्यागती है, उस परिस्थिति में आत्मा प्रेत योनि में चली जाती है। गरुड़ पुराण में 84 लाख योनियों के विषय में बताया गया है। जिनमें पशु, पक्षी, वृक्ष, मनुष्य या कीड़े-मकोड़े आदि भी शामिल हैं। इन योनियों में जन्म केवल कर्मों के आधार पर मिलता है।

    गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि जब मृत्यु के बाद आत्मा को शांति नहीं मिलती है, उस स्थिति में भी वह प्रेत योनि में भटकी रहती है। इसलिए शास्त्रों में तर्पण और श्राद्ध के नियम बताए गए हैं। महापुराण के अनुसार पितरों का श्राद्ध एवं तर्पण करने से ही उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती है और वह मृत्यु लोक से स्वर्ग लोग चले जाते हैं। लेकिन जिनकी आत्मा अधूरे कर्मों के कारण शांत नहीं होती है, वह मृत्यु लोक में ही भटकती रहती है और अन्य लोगों को भी किसी न किसी रूप में परेशान करती है। इनमें कुछ आत्माओं की शक्ति बहुत अधिक होती है, जिन्हें भूत-प्रेत या राक्षस आदि के रूप में जाना जाता है। लेकिन कुछ आत्माएं बलवान नहीं होती है। यह शक्तियां भी व्यक्ति द्वारा जीवन में किए गए कर्मों पर ही निर्भर करती हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।