Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, मरने से पहले मिलते हैं कौन-से संकेत, सपनों में दिखती हैं ये चीजें
हर व्यक्ति को मृत्यु का भय होता है। जबकि भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि इस पृथ्वी पर जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है उसकी मौत भी निश्चित है। गरुण पुराण के अनुसार मत्यु से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत दिखाई देते हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Garuda Purana: हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गरुड़ पुराण में जीवन का सार छिपा हुआ है। यह सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिए सनातन धर्म में मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण के श्रवण का प्रावधान है। साथ ही गरुण पुराण में कुछ ऐसे संकेत भी बताए गए हैं जो हर व्यक्ति को अपनी मृत्यु से पहले मिलते हैं।
1. याद आने लगते हैं जीवन भर के कर्म
गरुड़ पुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु नजदीक होती है तो उसे अपने जीवन में किए गए सभी कर्म याद आने लगते हैं। और वह पुरानी बातें करने लगता है। न चाहते हुए भी व्यक्ति अपने जीवन की बुरी यादों को नहीं रोक पाता। ऐसे समय में व्यक्ति अपने परिवारजनों को अपने अच्छे व बुरे कर्मों के बारे में बताता है और उनसे बात करता है।
2. दिखने लगते हैं यह संकेत
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु नजदीक आने पर व्यक्ति को रहस्यमयी द्वार दिखाई देने लगता है। और अपने परिवार को बताने लगता है कि उसे कोई द्वार दिख रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों को अपने आस-पास आग की लपटें भी दिखाई देती हैं।
3. किस चीज का होता है एहसास
गरुड़ पुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु करीब आने लगती है तो उसे कुछ दिन पहले से ही यमराज के दूत अपने पास आते हुए दिखाई देने लगते हैं। आपने कई लोगों को यह कहते भी सुना होगा। उस व्यक्ति को हमेशा अपने पास किसी नकारात्मक शक्ति के होने का अहसास होता रहता है।
4. हाथ की रेखाएं में होता है ये बदलाव
मौत नजदीक आने पर मनुष्य के हाथ की रेखाएं अचानक से हल्की पड़ने लगती हैं। यहां तक कि गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसे समय में कुछ लोगों के हाथ की रेखाएं दिखनी भी बंद हो जाती हैं। इसे भी मौत के करीब आने का एक संकेत समझना चाहिए।
5. सपने में दिखते लगती हैं ये चीजें
गरुड़ पुराण के मुताबिक मृत्यु से कुछ दिन पहले मनुष्य को सपने में अपने पूर्वज दिखाई देने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति को सपने में दुखी या रोते हुए पूर्वज दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ है कि वह मृत्यु के करीब पहुच रहा है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।