Garuda Purana: जुबान की एक चूक और बड़ों का अनादर... क्यों गरुड़ पुराण में इन 4 आदतों को बताया गया है सबसे घातक?
गरुड़ पुराण के अनुसार, दूसरों की निंदा करना, नारी का अपमान, माता-पिता और गुरु का अनादर करना गंभीर पाप हैं। इन अधार्मिक कृत्यों से व्यक्ति को मृत्यु के बाद नरक में कठोर यातनाएं भोगनी पड़ती हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए।
-1795246006461_m.webp)
पीठ पीछे बुराई करने वालों को मिलता है कैसा फल? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
दूसरों की पीठ पीछे बुराई करना गरुड़ पुराण में बताया गया पाप।
नारी का अपमान करने वालों को परलोक में मिलता है कठोर दंड।
माता-पिता और गुरु का अनादर करने से नहीं मिलती शांति।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण बेहद महत्वपूर्ण है। इस धार्मिक ग्रंथ में भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच हुए संवाद का वर्णन देखने को मिलता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, जीवन में किसी की निंदा करना या किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना एक गंभीर अधर्म है। अक्सर जब कुछ लोग एक साथ बैठते हैं, तो दूसरों की पीठ पीछे बुराई या निंदा करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरों की पीठ पीछे बुराई करने वालों को कैसा फल प्राप्त होता है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पीठ पीछे बुराई करना- गरुड़ पुराण के अनुसार, किसी की पीठ पीछे बुराई करना एक पाप माना जाता है। हंसी-मजाक में भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पाप को करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद नरक की कठोर यातनाएं भोगनी पड़ती हैं। इसलिए भूलकर भी जीवन में कभी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए।
नारी सम्मान के विरुद्ध आचरण- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग नारी का सम्मान नहीं करते हैं और उनका अपमान करते हैं। ऐसे लोगों को परलोक में अत्यंत भयावह दंड मिलता है और यातना का सामना करना पड़ता है। इसलिए जीवन में सदैव नारी का सम्मान करना चाहिए।
मृत्यु के बाद नरक की यातनाएं- गरुड़ पुराण के प्रेतकल्प में वर्णन किया गया है कि जो लोग केवल दूसरों को नीचा दिखाने का काम करते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद यमलोक में कठोर यातनाएं सहनी पड़ती हैं।
माता-पिता और गुरु का अपमान- इसके अलावा जो लोग माता-पिता और गुरु का अपमान करते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद कभी शांति नहीं मिलती। ऐसे लोगों को नरक में भूखा और प्यासा रहना पड़ता है।
बचने का उपाय
अगर आपको किसी व्यक्ति की कोई बात अच्छी न लगे, तो पीठ पीछे उसकी बुराई करने से अच्छा है कि आप उसके साथ बैठकर संवाद करें या फिर मौन रहकर अपना ध्यान स्वयं के सुधार पर लगाएं।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद 49 दिनों तक भटकती है आत्मा? गरुड़ पुराण में बताया गया है हैरान करने वाला सच
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: चिता में सब राख हो जाता है, पर ये 5 चीजें अगले जन्म तक आत्मा का पीछा नहीं छोड़तीं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।