Gangaur Puja 2024: गणगौर पूजा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरे परिवार का होगा कल्याण
Gangaur Puja 2024 सनातन शास्त्रों में गणगौर पूजा की महिमा का वर्णन विस्तार से है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से गणगौर पूजा पर भगवान शिव और जगत जननी माता पार्वती की पूजा करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gangaur Puja 2024: हर वर्ष चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन गणगौर पूजा की जाती है। इस वर्ष 11 अप्रैल को गणगौर पूजा है। इस दिन शिव परिवार की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में गणगौर पूजा की महिमा का वर्णन विस्तार से है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से गणगौर पूजा पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गणगौर पूजा पर राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है यमुना छठ, जरूर करें इस स्तुति का पाठ
राशि अनुसार मंत्र
- मेष राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ ब्रह्म स्वरूपिण्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 'ॐ रामायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ नारायण्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ यौवनायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक गणगौर पूजा के दिन 'ॐ नित्यायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक मां पार्वती की कृपा पाने हेतु 'ॐ मधु प्रियायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ करुणायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ कामाक्ष्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ वरदायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- मकर राशि के जातक इच्छित फल पाने हेतु 'ॐ अम्बायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक गणगौर पूजा पर 'ॐ मुक्तायै नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक शिव परिवार की कृपा पाने हेतु 'ॐ वर मंत्रायै नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
यह भी पढ़ें: पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है गणगौर व्रत, जानें इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

(1)(2).jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।