Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Saptami 2023: आज है गंगा सप्तमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 09:38 AM (IST)

    Ganga Saptami 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का शुभारंभ 26 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और इसका समापन 27 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा।

    Hero Image
    Ganga Saptami 2023: आज है गंगा सप्तमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganga Saptami 2023 Date: आज गंगा सप्तमी है। हिंदू धर्म में गंगा नदी की उपासना माता के रूप में की जाती है। शास्त्र एवं धर्म ग्रंथों में मां गंगा को मोक्षदायिनी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि मां गंगा की उपासना करने से और गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि मां गंगा की उपासना के लिए गंगा सप्तमी का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन धरती पर मां गंगा का आगमन हुआ था। आइए, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा सप्तमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ganga Saptami 2023 Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का शुभारंभ 26 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और इसका समापन 27 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में गंगा सप्तमी पर्व 27 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा और इस दिन मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

    गंगा सप्तमी 2023 शुभ योग (Ganga Saptami 2023 Shubh Yog)

    वर्ष 2023 में गंगा सप्तमी के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस विशेष अवसर पर गुरु पुष्य योग जो सुबह 07 बजे से अगले दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा और अमृत सिद्धि योग भी सुबह 07 बजे से अगले दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी पूरे दिन रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

    गंगा सप्तमी पूजा महत्व (Ganga Saptami Puja Importance)

    हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी पर्व का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर मां गंगा की उपासना करने से और गंगा स्नान करने से साधक को रोग, दोष एवं सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही गंगा सप्तमी के दिन शुभ मुहूर्त में की गई उपासना से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।