Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Dusshera 2023: गंगा दशहरा पर जरूर करें इन 10 विशेष चीजों का दान

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 15 May 2023 10:47 AM (IST)

    Ganga Dusshera 2023 हिन्दू धरं में गंगा दशहरा पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए पढ़ते हैं दान की सूची।

    Hero Image
    Ganga Dusshera 2023: गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Ganga Dusshera 2023: शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस विशेष दिन पर मां गंगा की उपासना करने से और स्नान-दान करने से साधक को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में गंगा दशहरा के सन्दर्भ में कई उपाय बताए गए हैं, साथ ही यह भी बताया है कि इस दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा दशहरा 2023 कब? (Ganga Dussehra 2023 Date)

    पंचांग में बताया गया है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 मई को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

    गंगा दशहरा 2023 शुभ योग (Ganga Dussehra 2023 Shubh Yog)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन अत्यंत लाभकारी संयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन हस्त नक्षत्र, रवि योग और सिद्धि योग का निर्माण होगा। बता दें कि हस्त नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक रहेगी, रवि योग पूरे दिन रहेगा और हस्त नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक रहेगी।

    गंगा दशहरा 2023 दान (Ganga Dussehra 2023 10 Daan)

    गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। मनात्याओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस विशेष दिन 10 चीजों के दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि गंगा दशहरा के दिन- जल, अन्न, वस्त्र, फल, पूजन, श्रृंगार, घी, नमक, शक्कर और स्वर्ण का दान करना भू ही शुभ और फलदाई माना जाता है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।