Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 सितंबर 2021 का पंचांग, गणेश चतुर्थी आज, जानें पूजा मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 10 Sep 2021 07:47 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 10 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज गणेश चतुर्थी है। आज से पूरे 10 दिन के लिए श्रीगणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करेंगे और उनकी पूजा करेंगे।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 सितंबर 2021 का पंचांग, गणेश चतुर्थी आज, जानें पूजा मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 10 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज गणेश चतुर्थी है। आज से पूरे 10 दिन के लिए श्रीगणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करेंगे और उनकी पूजा करेंगे। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश जी की विशेष पूजा होगी। आज रवि योग में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की भी आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से धन, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: प्रात: 11:09 बजे से रात्रि के 09:58 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, श्रीगणेश जन्मोत्सव।

    विशेष: चंद्र दर्शन निषेध।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 21 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी चित्रा नक्षत्र 12 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र ब्रह्म योग 17 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग तुला में चंद्रमा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

    रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

    अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 59 मिनट से सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक।

    उसके बाद अगले दिन प्रात: 03 बजकर 10 मिनट से प्रात: 04 बजकर 39 मिनट तक।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 08 बजकर 53 मिनट पर है।

    आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी है। आज के दिन आपको गणेश स्तोत्र, गणेश चालीसा, गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए। शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी चालीसा और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना उत्तम रहता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।