Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2021 Mantras: गणेश उत्सव इन विशेष मंत्रों के जाप से पूरी करें अपनी सभी मनोकामनाएं

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 11 Sep 2021 06:00 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2021 Mantras गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल गणेश उत्सव आज 10 सितंबरदिन शुक्रवार से शुरू होकर 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। आइए जानते हैं गणेश उत्सव पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के विशेष मंत्र.....

    Hero Image
    गणेश उत्सव पर इन विशेष मंत्रों के जाप से पूरी करें अपनी सभी मनोकामनाएं

    Ganesh Chaturthi 2021 Mantras: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल गणेश उत्सव  10 सितंबर,दिन शुक्रवार से शुरू होकर 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस काल में भगवान गणेश के भक्त पूरी श्रद्धा और मनोयोग से गणपति पूजन करते हैं। लोग अपने घरों और पण्ड़ालों में गणपति की स्थापना कर विधि-पूर्वक दस दिनों तक पूजन-अर्चन करते हैं। मान्यता है कि इस काल में भगवान गणेश का पूजन और भजन विशेष फलदायी होता है। गणपति बप्पा अपने भक्तों के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आते हैं तथा उनकी सभी मनोकामानाओं की पूर्ति करते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के विशेष मंत्र.....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1-'गं' – ये भगवान गणेश का बीज मंत्र है।

    2- ऊँ गं गणपतये नमः – इस मंत्र का जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

    3- ऊँ वक्रतुंडाय हुम्‌ - गणेश जी के इस षडाक्षर मंत्र का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि का दायक है।

    4- गं क्षिप्रप्रसादनाय नम: - भगवान गणेश का यह मंत्र आलस्य, निराशा, कलह, विघ्न, बाधांए दूर करता है।

    5- ऊँ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

    रोजगार की प्राप्ति व आर्थिक वृद्धि के लिए लक्ष्मी विनायक मंत्र का जप करें।

    6- ऊँ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

    गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से आपके घर में सुख और शान्ति का आगमन होगा।

    7- ऊँ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

    गणेश कुबेर मंत्र, ये कर्जों से मुक्ति दिलाता है और धन लाभ भी प्रदान करता है।

    8- ऊँ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

    विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने वालों को त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करना चाहिए।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।‘

     

    comedy show banner
    comedy show banner