विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुद्धि भी चलेगी और व्यापार भी दौड़ेगा! कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर करें ये 3 काम 

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:14 AM (GMT+05:30)

आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर कुंडली में कमजोर बुध को मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं। हरी मूंग दान करने, गणेश पूजा और पन्ना रत्न धारण करने से करियर व व्यापार में सफलता मिलती है।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा की पूजा से बुध होगा मजबूत। (Picture Credit- AI Generated)

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा की पूजा से बुध होगा मजबूत। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हरी मूंग या हरी सब्जियों का दान करें।

  2. भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद पाएं।

  3. बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना रत्न धारण करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी (Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2026) मनाई जा रही है। यह दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की साधना करने से साधक के जीवन के सभी दुख, बाधाएं और आर्थिक संकट दूर होते हैं। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है, उन्हें फैसले लेने में कठिनाई, करियर में बाधा और कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बुध को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी भी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है, तो इस आर्टिकल में बताए गए उपाय जरूर करें। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

कैसे करें बुध को मजबूत?

  • कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन मंदिर में या गरीब लोगों को हरी मूंग या हरी सब्जियों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त होती है।
  • बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। प्रभु को फूलमाला और दूर्वा अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्रों का जप और गणेश चालीसा का पाठ करें। लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान गणेश की कृपा से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना रत्न को शुभ माना जाता है। इस रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। बुध को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, एकाग्रता और व्यापार का कारक ग्रह कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही करियर एवं कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 27 नवंबर को सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समापन- 28 नवंबर को सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर
संकष्टी के दिन चंद्रोदय- रात 08 बजकर 18 मिनट पर

यह भी पढ़ें- सिर्फ मोदक नहीं, इन 8 दिव्य अस्त्रों से विघ्न हरते हैं गणपति बप्पा! क्या आप जानते हैं इनका आध्यात्मिक अर्थ?

यह भी पढ़ें- गणेश उत्सव से अलग क्यों है विघ्नराज संकष्टी? जानें इस पावन व्रत का महत्व और पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।