Move to Jagran APP

Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत

Guru Chandra Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनके कारण कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें कि गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraFri, 17 Mar 2023 06:00 PM (IST)
Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत
Guru Chandra Yuti 2023 गुरु चंद्र की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Chandra Yuti 2023, Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति के प्रभाव और परिणाम को बहुत विस्तार से बताया गया है। साथ ही यह भी बताया है कि ग्रहों के चाल बदलने से कई शुभ एवं अशुभ योग का निर्माण भी होता है, जिसका प्रभाव सभी पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 22 मार्च 2023 देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की मीन राशि में युति कारण गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

बता दें कि गजकेसरी राजयोग की गणना शुभ योग में की जाती है। इसलिए गुरु-चंद्र की युति से बनने वाले गजकेसरी राजयोग का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को गजकेसरी राजयोग से मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

मीन राशि

गुरु और चंद्र की युति मीन राशि में हो रही है, ऐसे में इस राजयोग का शुभ प्रभाव इस राशि पर सबसे अधिक पड़ेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर सभी समस्याएं दूर होंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलेगा। नए काम को शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है।

कर्क राशि

गजकेसरी राजयोग का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में विदेश यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान की गई मेहनत का परिणाम अच्छा ही होगा। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

धनु राशि

गुरु-चंद्र युति का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं और व्यापारिक क्षेत्र में भी लाभ हो सकता है। जो लोग वाणी से संबंधित कार्य जैसे- मीडिया, फिल्म या मार्केटिंग के क्षेत्र में हैं, उन्हें भी इस दौरान अधिक लाभ मिलेगा और यह समय आपके लिए सुखद साबित होगा। हाथ में नया काम भी आ सकता है, जिससे लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।