Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Mistakes: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन की हानि

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:02 AM (IST)

    Friday Mistakes शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन संबंधी मुश्किलें नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आप मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन माता की विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही इस दिन को लेकर कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिसका पालन अवश्य करना चाहिए। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Friday Mistakes: शुक्रवार को क्या न करें -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Friday Mistakes: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना गया है। यह दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन संबंधी मुश्किलें नहीं होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर आप मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन माता की विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही इस दिन को लेकर कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसका पालन अवश्य करना चाहिए।

    शुक्रवार को क्या न करें ?

    • शुक्रवार के दिन कभी किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। कहा जाता पैसे उधार देने और लेने से माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।
    • शुक्रवार के दिन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दिन किसी को चीनी दिया जाए, तो शुक्र ग्रह कमजोर होता है। और शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपको धन-वैभव चाहिए, तो इस दिन भूलकर भी चीनी का दान न करें।
    • वैसे तो इस जगत में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन किसी स्त्री और किन्नर का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में स्त्री का अपमान कभी भी न करें। क्योंकि उन्हें लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।
    • ऐसा कहा जाता है कि शक्रवार के दिन जमीन या फिर घर नहीं लेना चाहिए। अगर आप इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह बिल्कुल न करें। शुक्रवार का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024 Vastu Tips: नववर्ष में चाहते हैं धन का लाभ? तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'