Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somwar 2024: सावन के चौथे सोमवार पर इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:36 PM (IST)

    सावन (Sawan 2024) के महीने में साधक भक्ति और समर्पण के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इससे साधक को सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। यदि आप भी आर्थिक तंगी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सावन के चौथे सोमवार पर महादेव का अभिषेक करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करेंगे।

    Hero Image
    Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर जरूर करें भगवान शिव का अभिषेक

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को है। यह महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने मेंbभगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सावन सोमवार व्रत भी किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें। इससे जल्द विवाह के योग बनेंगे और मनचाहा वर मिलेगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक

    • यदि आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर स्नान-ध्यान के करने के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर विधिपूर्वक महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का असर खत्म हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।  

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन सोमवार के दिन इन मंत्रों के जप से करें भगवान शिव को प्रसन्न, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    • करियर और कारोबार में सफलता प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को  करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है और मनचाहा करियर प्राप्त होता है।  
    •  मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा वर मिलता है।    

    सावन के चौथे सोमवार 2024 की डेट और शुभ मुहूर्त

    सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 12 To 19 August 2024: पुत्रदा एकादशी से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें तीसरे सप्ताह के पर्व और व्रत की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।