Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष जल्द होगा दूर

    हर महीने की कृष्ण पक्ष के समापन तिथि पर अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन साधक पितरों का पिंडदान और तर्पण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2025) के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाना फलदायी साबित होता है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 22 Feb 2025 01:52 PM (IST)
    Hero Image
    Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर कहां जलाएं दीपक? (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2025 Upay: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी (Falgun Amavasya 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि उपासना करने से पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान भी किया जाता है। इससे सभी पापों का नाश होता है और साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन शास्त्रों में फाल्गुन अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही पूर्वज प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होता है?

    यह भी पढ़ें: Phalgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर दुर्लभ शिव योग समेत बन रहे हैं 5 अद्भुत संयोग

    फाल्गुन अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त (Falgun Amavasya 2025 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग अनुसार, फाल्गुन अमावस्या की तिथि 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। तिथि का समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा।  

    (Pic Credit- Freepik)

    आर्थिक तंगी होगी दूर

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए फाल्गुन अमावस्या का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की कामना करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से जल्द ही छुटकारा मिलता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान सच्चे मन से पितृ सूक्त का पाठ करें।

    पितृ होंगे प्रसन्न

    इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद पितरों और सूर्य देव जल अर्पित करें। साथ ही दीपदान करें। माना जाता है कि दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।  

    घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। अगर देसी घी का दीपक जलाना संभव नहीं है, तो सरसो के तेल का भी दीपक जला सकते हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि दीपक जलाने के बाद घर के मुख्य द्वार को बंद न रखें। इस उपाय को करने से धन  की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें:  Falgun Amavasya 2025 Date: फरवरी में कब है फाल्गुन अमावस्या? अभी नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।