विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid ul Fitr 2024: ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू, जानिए भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार

Published: Tue, 09 Apr 2024 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2024 01:21 PM (IST)

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल का नौवां महीना रमजान का महीना होता है जिसे बेहद ही पाक महीना माना जाता ...और पढ़ें

Eid ul Fitr 2024: भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार?
Eid ul Fitr 2024: भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार?

HighLights

  1. इस्लाम धर्म का मुख्य पर्व है ईद-उल-फितर।
  2. चांद दिखने पर तय होता है ईद की तारीख।
  3. सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में मनाई जाती है ईद।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramzan Eid 2024: रमजान का महीना शुरू होते ही लोग बेसब्री से ईद का इंतजार करने लगते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक माना गया है। इसके बाद आने वाली को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। यह पर्व शव्वाल अर्ध चांद के दिखने पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2024) रमजान के महीने के अंत का भी प्रतीक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी। 

कब है ईद-उल-फितर

भारत में ईद की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। हालांकि सऊदी अरब में 08 अप्रैल को चांद तो नहीं दिखा, लेकिन वहां 10 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन ईद मनाने का फैसला ले लिया गया है। इसलिए भारत में इसके एक दिन बाद यानी 11 अप्रैल 2024, गुरुवार के दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Eid 2024: ईद पर कपड़ों को लेकर नहीं रहेगा कोई कन्फ्यूजन, जानिए लड़कों के लिए बेस्ट 4 आउटफिट आइडियाज

कैसे मनाई जाती है ईद

ईद पर सुबह के समय मुस्लिम समुदाय के लोग पाक-साफ होकर नए कपड़े पहनते हैं और ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद जाते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दौरान तरह-तरह के व्यंजन जैसे मिठाइयां और सेवइयां आदि से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया जाता है।

ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज के जरिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस खास मौके पर घर के बड़े, छोटे बच्चों को ईदी भी देते हैं। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है, उन्हें कपड़े और जरूरत की चीजें भी बांटी जाती हैं। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'