Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eid-Ul-Fitr 2022: आज मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, जानिए ईद का महत्व और इतिहास

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 08:10 AM (IST)

    Eid-Ul-Fitr 2022 ईद- उल-फितर मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही तय की जाती है। इसलिए इस बार ईद का पर्व 3 मई को मनाया जा रहा है। जानिए इसका महत्व और कैसे हुई इसकी शुरुआत।

    Hero Image
    Eid-Ul-Fitr 2022: जानिए ईद उल फितर का महत्व और इतिहास

    नई दिल्ली, Eid-Ul-Fitr 2022: देशभर में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी बड़ा त्योहार होता है। रमज़ान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आती है। सऊदी अरब में रविवार को चांद दिखने के कारण 2 मई को ईद मनाई गई थी। वहीं आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। जानिए ईद मनाने का कारण और इसका महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईद-उल-फितर का महत्व

    मुस्लिम समुदाय  के लिए ईद का पर्व काफी खास होता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान नौवां महीना होता है जिसमें रोजा रखे जाते हैं। वहीं दसवें महीने में शव्वाल होता है। शव्वाल का अर्थ है उपवास तोड़ने का पर्व। इसी कारण इस साल शव्वाल माह के शुरू होने के साथ ही ईद का पर्व मनाया जाएगा।

    Happy Eid ul-Fitr 2022: इन प्यारे भरे संदेशों और तस्वीरों के जरिए अपने दोस्तों, करीबियों को कहें ईद मुबारक

    इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह के समय नमाज अदा करते हैं इसके बाद खजूर खाते हैं और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इसके साथ ही आज मीठी सेवइयां  के साथ विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं। मान्यता है कि आज के दिन जकात यानी दान देना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान देने से कई गुना अधिक सवाब मिलता है।

    कैसे और कब हुई ईद उल फितर की शुरुआत

    मान्यता है कि ईद की शुरुआत तब हुई जब पैगंबर मोहम्मद मक्का से मदीना आए थे। मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दिनों में  ईद-उल-फितर  निर्धारित किया। इसी कारण साल में दो बार ईद का पर्व मनाया जाता है। जिसमें पहली  ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के नाम से जाना जाता है और दूसरी को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के नाम से जाना जाता है। इस बार बकरीद का पर्व 9 जुलाई को पड़ सकता है।

    माना जाता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इसी जीत की शुखी में हर साल ईद के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'