Dussehra 2026 Wishes: दशहरा की इन शुभकामनाओं से जीत लें अपनों का दिल, संदेशों में छिपा है खुशियों का भाव
आज 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जा रहा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस ...और पढ़ें

दशहरा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश (Picture Credit: AI Generated)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 20 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra 2026 Wishes) का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, झूठ पर सच और अंधकार पर प्रकाश की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक है।
इस अवसर पर लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं विजयदशमी (Vijayadashami 2026 Wishes in Hindi) के शुभकामना संदेश, जिनके द्वारा आप अपने प्रियजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं (Dussehra 2026 Quotes) भेज सकते हैं।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (Dussehra ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है नई आस।
रावण की तरह जलें आपके दुख,
जीवन में आए अपार सुख।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
-1792421742493.webp)
सत्य की हमेशा जीत हो,
जीवन में प्यार का गीत हो।
राम जी का मिले आशीर्वाद,
दशहरा की शुभकामनाएं आपके साथ।
अधर्म पर धर्म की विजय हो,
आपके जीवन में नया उदय हो।
खुशियों से भर जाए आपका आंगन,
मुस्कुराता रहे हमेशा आपका मन।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
-1792421802209.webp)
श्री राम का आपके घर वास हो,
हर मुश्किल का सर्वनाश हो।
सुख-समृद्धि का मिले वरदान,
दशहरा पर पूरे हों सब अरमान।
-1792422195268.webp)
अंधेरे पर प्रकाश की जीत हो,हर दिन आपका मनमीत हो।
राम जी की कृपा से सब काम बनें,
दशहरा का यह पावन दिन शुभ रहे।
-1792421837904.webp)
हर बुराई राख हो जाए,
अच्छाई आपके पास आए।
दशहरा का यह शुभ त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां हजार।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
सच्चाई की राह पर चलते रहें,
हर परेशानी से आप लड़ते रहें।
राम जी आपको दें इतनी शक्ति,
दिल में बनी रहे उनकी भक्ति।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
-1792422100043.webp)
रावण दहन के साथ दुख जल जाएं,
आपके जीवन में नई उम्मीदें आएं।
सफलता चूमे आपके कदम हर पल,
सुखद और सुनहरा हो आपका कल।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
कभी न पड़े आप पर दुख का साया,
प्रभु राम की बनी रहे आप पर छाया।
खुशियों से भरा रहे आपका अंगना,
दशहरा की आपको ढेरों शुभकामनाएं।
-1792421936038.webp)
अपने भीतर के रावण को,
जो खुद आग लगाएगा।
सच मानिए सही मायने में,
वही दशहरा मनाएगा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसें हमेशा आपके मन में।
रावण कभी न आपके आसपास हो,
दशहरा की आपको ढेरों बधाई।
-1792421967655.webp)
यह भी पढ़ें- दशहरा 2026: रावण की ये 3 गलतियां बनीं उसके विनाश की वजह, हर इंसान को लेनी चाहिए सीख
यह भी पढ़ें- दशहरा 2026: अबूझ मुहूर्त का महासंयोग, गाड़ी की खरीदारी से लेकर नए व्यापार तक, क्यों है यह दिन सबसे शुभ?
