विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2024: रावण दहन की राख से करें ये उपाय, घर की कई समस्याओं का होगा नाश

Published: Sat, 12 Oct 2024 12:12 PM (IST)

हर साल दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जगह-जगह पर ...और पढ़ें

Ravan Dahan rakh Upay रावण दहन की राख से करें ये उपाय।
Ravan Dahan rakh Upay रावण दहन की राख से करें ये उपाय।

HighLights

  1. दशहरे के दिन किया जाता है रावण दहन।
  2. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह पर्व।
  3. रावण दहन की राख से किए गए उपाय आएंगे काम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज, यानी शनिवार 12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी दिन पर भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय हासिल की थी। साथ ही इस दिन को विजयदशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध किया था।

कब किया जाएगा रावण दहन (Ravan Dahan Time)

पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो चुकी है। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में दशहरे का पर्व (Dussehra 2024) आज यानी शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

रावण दहन मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 26 मिनट तक

शत्रुओं पर मिलती है विजय

दशहरे के दिन रावण दहन वाले स्थान की राख को लेकर अपने माथे पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। वहीं आप रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ी को अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद इस लकड़ी को घर की तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से जातक को जीवन में आ रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: दशहरा पर इन चीजों के दान से बरबाद हो सकता है जीवन! जानें रावण दहन का सही समय

काम आएंगे ये उपाय

रावण दहन की राख को लेकर अपने चारों तरफ घुमाएं और बाहर की ओर फेंक दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को नजर दोष से मुक्ति मिल सकती है। वहीं आप रावण दहन की राख को अगर एक लाल कपड़े में बांधकर घर मुख्य द्वार पर बांध देते हैं, तो ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का घर में प्रवेश नहीं होता और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: दशहरे पर घर लाएं ये चीजें, वास्तु दोष होगा दूर, बनेंगे धन आगमन के योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को