Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dussehra 2024: दशहरा पर इन चीजों के दान से बर्बाद हो सकता है जीवन! जानें रावण दहन का सही समय

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 11:55 AM (IST)

    हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व बेहद शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार यह हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरे का पर्व 12 अक्टूबर यानी आज पूर्ण भाव के साथ मनाया जा रहा है। बता दें इसे विजयदशमी (Dussehra 2024 Shubh Muhurat) के नाम से भी जाना जाता है।

    Hero Image
    Dussehra 2024: दशहरा पर न करें इन चीजों का दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा का त्योहार अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है। इसके साथ ही इसी दिन राक्षस महिषासुर पर माता दुर्गा ने विजय प्राप्त की थी। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस मौके पर प्रभु राम की पूजा (Dussehra 2024 Puja Vidh) करते हैं और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहते हैं,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें कभी किसी चीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। वहीं, इस दिन कई ऐसी चीजें हैं, जिनका दान पूर्णता वर्जित माना गया है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    दशहरा पर न करें इन चीजों का दान (Dussehra Par Kya Daan Na Karen)

    दशहरा पर चमड़े की चीजें, धारदार चीजें, हल्दी, तामसिक भोजन व फटे-पुराने कपड़ों आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों के दान से व्यक्ति का सौभाग्य दुर्भाग्य में बदलने लगता है। इसके साथ ही व्यक्ति को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ये सभी चीजें अपवित्र होती हैं और विजयदशमी का पर्व बेहद ही शुभ होता है। इसलिए इस मौके पर दान तो करें, लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखें कि क्या हम जो दान कर रहे हैं?

    ये किसी के काम आएंगी या नहीं? यही नहीं दान में उन्हीं चीजों को दें, जिसे आप स्वंय भी उपयोग करते हों। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी और अन्न-धन में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2024: इस विधि से करें रामलला की पूजा, करें रामायण की इन 3 चौपाई का पाठ, पूर्ण होंगी सभी अधूरी इच्छाएं

    रावण दहन का समय (Ravan Dahan Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी (Vijayadashmi 2024) तिथि 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल दशहरे का पर्व (Dussehra 2024) दिन शनिवार, 12 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है।

    इसके अलावा रावण दहन शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 26 मिनट के बीच होगा। ध्यान रहे कि दहन में किसी भी प्रकार की तामसिक (अपवित्र) चीजें न डालें।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2024: दशहरा के दिन इन कार्यों से भगवान श्रीराम होंगे प्रसन्न, पढ़िए क्या करें और क्या न करें ?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'