Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dussehra 2024: दशहरा के दिन इन कार्यों से भगवान श्रीराम होंगे प्रसन्न, पढ़िए क्या करें और क्या न करें ?

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 11:01 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए हर साल इस दिन को विजयादशमी (Vijayadashami 2024) के रूप में मनाया जाता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कुछ कार्यों के द्वारा सभी संकटों को दूर किया जा सकता है।

    Hero Image
    Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्या करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में दशहरा का अधिक महत्व है। इस दिन शस्त्र पूजा करने का विधान है। इस खास अवसर पर देशभर में रावण दहन का आयोजन किया जाता है। साथ ही प्रभु राम (Dussehra 2024 Puja Vidhi) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही गरीब लोगों में दान भी किया जाता है। इस पर्व का धर्म शास्त्रों का विस्तार से वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से जातक को सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा (Dussehra 2024 Ke Niyam) के दिन क्या करें और क्या न करें?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दशहरा के दिन क्या करें

    • दशहरा के दिन प्रभु राम की पूजा करें।
    • श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में दान करें।
    • पूजा के दौरान राम जी को भोग जरूर लगाएं।
    • मंत्रों का जप करें
    • राम चालीसा का पाठ करें।
    • शुभ मुहूर्त में रावण दहन करें।
    • घर में साफ-सफाई रखें।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2024 Shubh Muhurat: आज इस शुभ मुहूर्त में किया जाएगा रावण दहन, जानें क्या हैं इस पर्व की मान्यताएं

    दशहरा के दिन क्या न करें

    • दशहरा के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।
    • किसी का अपमान न करें।
    • बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें
    • पशु-पक्षी को परेशान न करें।
    • घर को गंदा न रखें।
    • सुबह की पूजा करने के बाद दिन में न सोएं।
    • काले वस्त्र धारण न करें।

    कब है दशहरा 2024 (Dussehra 2024 Date and Time )

    पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (Dussehra Muhurat 2024) की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में आज यानी 12 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

    रावण दहन का शुभ मुहूर्त (Ravan Dahan 2024 Shubh Muhurat)

    रावण दहन मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 26 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक

    अपराह्न पूजा का समय - दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Ramraksha Stotra: दशहरा के दिन पूजा के समय करें रामरक्षा स्तोत्र का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।