सपने में दिखते हैं सोने के गहने? जानिए ये शुभ संकेत है या अशुभ
Dream Interpretationअक्सर लोग सपने में खुद को सोने के गहने खरीदते हुए या फिर पहने हुए देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों का अर्थ शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। परिणाम मिल सकते हैं। जानिए सपने में सोने से बनी चीजें देखने का सही अर्थ।

नई दिल्ली, Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का अपना एक अर्थ होता है। हर एक सपने में भविष्य का एक संकेत छिपा होता है जिसे बस आप समझ कर उसके बारे में आसानी से जान सकते हैं। इसी तरह सपने में कई लोगों को सोने से बनी चीजें दिखाई देती है। आमतौर पर माना जाता है कि इससे आपको धन लाभ के संकेत मिलने वाले हैं। लेकिन कई बार सपने में सोने से बनी चीजें देखने का अर्थ नुकसान होने का संकेत भी देता है। जानिए सपने में सोने से बनी चीजों को देखने का क्या होता है अर्थ?
अगर सपने में आपको एक साथ काफी मात्रा में सोने के आभूषण रखे हुए दिखाई देते हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में आपकी काफी जेब ढीली हो सकती है। इसलिए पैसों को सोच-समझकर ही खर्च करें वरना आपका पूरा बजट बिगड़ जाएगा।
अगर सपने में चांदी को सोने के रूप में परिवर्तित होते हुए देखते है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में धन लाभ के साथ बिजनेस में उन्नति मिलेगी।
सपने में खुद को किसी ज्वेलरी शॉप में सोने के आभूषण खरीदते देखते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भविष्य में आपका भाग्य साथ देगा और कोई बड़ी सफलता आपके हाथ लगेगी।
अगर सपने में आप खुद को आभूषण पहने हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में किसी करीबी की मृत्यु की खबर मिलेगी।
अगर आपको सपने में कही सोने से बनी चीज गिरी हुई मिलती है तो इसका अर्थ हुआ कि आने वाले समय में धन हानि होगी।
सपने में आभूषण चोरी होते हुए देखना का मतलब है कि आने वाले समय में आपके बिजनेस या नौकरी के किसी व्यक्ति द्वारा आपको फंसाया जा सकता है।
सपने में अगर आप किसी को सोने से बनी ज्वेलरी गिफ्ट करते हुए नजर आते हैं तो यह शुभ माना जाता है। क्योंकि इस सपने का अर्थ है कि आपको नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलने वाला है।
Pic Credit- Freepik.com
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।