Dream Interpretation: सपने में इस देवता का दिखना शुभ या अशुभ, जानें असल जीवन में क्या पड़ता है फर्क
Dream Interpretation सपने में शनिदेव का नजर आना शुभ संकेत है या अशुभ । चलिए जानते हैं शनिदेव को सपने में देखने से असल जीवन में क्या असर होता है। साथ ही जानेंगे कि शनिदेव किस व्यक्ति पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं और किस पर नहीं।

नई दिल्ली, Dream Interpretation: सोते वक्त सपना दिखना स्वाभाविक है, पर यदि सपने में कुछ और देखने की बजाय कोई देवी या देवता दिख जाए तो इसका क्या अर्थ होता है। सपने में यदि शनि देव दिखते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है। शनिदेव को सपने में देखना स्वप्न शास्त्र में शुभ माना गया है या अशुभ। चलिए जानते हैं सपने में शनि देव को देखने का असल जीवन पर क्या असर पड़ता है।
सपने में शनिदेव का मंदिर दिखना
यदि सपने में व्यक्ति को शनिदेव का मंदिर नजर आता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना देखने पर जीवन में सकारात्मक असर होता है। बता दें कि इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में शनिदेव आप पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। यदि आप किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उस मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। मासूम हो कि इस तरह का सपना देखने पर धन वर्षा के भी योग बनते हैं।
शनिदेव का मूर्ति के रूप में दिखना
यदि शनिदेव स्वप्न में साक्षात न आकर अपनी मूर्ति के रूप में दर्शन दें, तो इसका क्या अर्थ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ शुभ होने वाला है। आपके पास जल्द ही कोई खुशखबरी आने वाली है। यदि आप कोशिश करते रहेंगे तो आपको नौकरी के अवसर भी मिलेंगे।
शनिदेव की तस्वीर का दिखाई देना
यदि सपने में शनिदेव की तस्वीर देखते हैं तो इस सपने को भी बहुत शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको सफलता जल्द ही प्राप्त होने वाली है। साथ ही आप सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण हो जाएंगे।
शनिदेव का सपने में आशीर्वाद देना
यदि सपने में शनिदेव आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो ये स्वप्न भी शुभ संकेत है। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन की परेशानियां जल्द ही हल होंगी। यदि इस सपने को कोई अस्वस्थ व्यक्ति देखता है, तो इसका मतलब है कि वह जल्द ही रोगों से मुक्ति पा लेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Pic Credit- Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।