Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में गाय देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, चमक सकती है आपकी किस्मत

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:10 PM (IST)

    सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) का बेहद खास महत्व है। माना गया है कि इंसान का हर सपना उसे आने वाले भविष्य के बारे में कई तरह के संकेत मिलते हैं। सनातन धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। आखिर यही वजह है कि सपने में गाय को देखने से कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं।

    Hero Image
    Dream Astrology: सपने में गाय देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, चमक सकती है आपकी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। लोग कई तरह के सपने देखते हैं। इन सपनों का अलग-अलग मतलब होता है। मान्यता है कि सपने में कुछ चीजों का दिखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। सपने में गाय को देखना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को देखने का मतलब यह होता है कि इंसान को कार्यों में जल्द ही सफलता मिलने वाली है। सनातन धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। आखिर यही वजह है कि सपने में गाय को देखने से कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सपने गाय को देखने से किस तरह के शुभ संकेत मिलते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: गौ माता को ऐसे करें प्रसन्न, चमक उठेगा आपका सोया हुआ भाग्य

    मिलते हैं ये संकेत  

    • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय देखना एक शुभ संकेत माना गया है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।  
    • अगर आप सपने में गाय का दूध पी रहे हैं, तो यह सपना शुभ माना गया है। इस तरह का सपना देखने से स्वास्थ्य, ज्ञान और धन में बढ़ोतरी का संकेत मिलता है और जल्द ही इंसान की किस्मत चमक सकती है।  
    • इसके अलावा सपने में गाय को रोटी खिलाना शुभ माना गया है। इस सपने का मतलब यह है कि आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है और जल्द ही आप स्वस्थ होने वाले है।
    • यदि आपने सपने में गाय को चारा खाते हुए देखा है तो इससे खुशी, सफलता और समृद्धि का संकेत मिलता है। इस सपने का मतलब यह है कि जीवन में अच्छा समय आना वाला है।  
    • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में गायों का झुंड देखना शुभ संकेत माना गया है। इससे इंसान के जीवन में समृद्धि, धन-धान्य में वृद्धि का संकेत मिलता है। इस सपने का मतलब  यह है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानिए यहां किन चीजों का होना है बेहद जरूरी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।