Dream Astrology: क्या संकेत देता है ऊंचाई से गिरने का सपना, हो जाएं सावधान
कई लोगों को किसी ऊंचाई वाली जगह से गिरने का सपना (dream of falling from height) आता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने को लेकर यह माना गया है कि यह सपना आपको आने वाले समय के बारे में कुछ संकेत देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में इस सपने का क्या अर्थ बताया गया है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का हर सपना उसे भविष्य में घटने वाली कुछ घटनाओं के बारे में संकेत दे सकती हैं। इस प्रकार हर सपने के अपने अलग-अलग मायने होते हैं। कई बार कुछ सपनों का अर्थ समझना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको अक्सर ऊंचाई से गिरने का सपना आता है, तो यह आपके भविष्य के लिए एक संकेत हो सकता है।
मिलता है ये संकेत
स्वप्न शास्त्र में ऊंचाई से गिरने के सपने को शुभ नहीं माना गया। इस सपने का अर्थ माना जाता है कि आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह सपना आपको किसी बड़ी विपत्ति के आने का भी संकेत देता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में आसमान या बादलों से गिरते हुए देखता है, तो यह भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना की ओर इशारा करता है।
सावधान रहने की है जरूरत
कई बार व्यक्ति को पहाड़ या फिर चट्टान से गिरने का भी सपना आता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का ये सपना भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है। साथ ही यह सपना यह भी बताता है कि आप कार्यस्थल की किसी बात को लेकर तनाव में हैं।
यह भी पढ़ें - Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझ लें जल्द आप बनेंगे अमीर
इन सपनों का अर्थ
यदि आप सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को गिरते हुए देखते हैं, तो इस सपने का यह अर्थ माना जाता है कि आप अपने दुश्मनों को हरा देंगे। वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को फिसलकर गिरते हुए देखता है, तो यह सपना किसी परिचित से धोखा मिलने का संकेत देता है। इसलिए व्यक्ति को सचेत रहने की आवश्यकता है।
हो जाएं सतर्क
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को छत से गिरते हुए देखता है, तो यह सपना भी इस बात की ओर संकेत करता है कि व्यक्ति को कोई शारीरिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इस तरह का सपना आने पर व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Dream Astrology: ये सपने देखकर डर गए हैं आप? लेकिन मिल सकते हैं खास संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।