Holi 2023: सपने में खुद को विभिन्न रंगों से होली खेलना अच्छा कि बुरा, जानिए हर सपने का अर्थ
Holi 2023 Dream स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को होली खेलते देखना या फिर दूसरे को विभिन्न रंगों से होली खेलते हुए देखना का भी शुभ या फिर अशुभ समय होता है। जानिए ऐसे ही कुछ सपनों के अर्थ के बारे में।

नई दिल्ली, Dream About Holi 2023: सपनों की दुनिया इस दुनिया से काफी अलग होती है। वह विचित्र होने के साथ-साथ रहस्यमयी होती है। कई बार सोते समय ऐसे सपने आ जाते हैं जिनके अर्थ बारे में कुछ पता ही नहीं होता है और न ही सोचा होता है। लेकिन कई बार इतने भयानक या फिर खुशनुमा सपने आते हैं जिन्हें देखने के बाद हम सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसी क्रम में होली को लेकर कई सपने आते हैं। जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार, होली संबंधित सपने देखने का अर्थ।
होली संबंधित सपनों का अर्थ
किसी को होली खेलते हुए देखना
अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति को होली खेलते हुए देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय कोई बड़ा शुभ समाचार मिलने वाला है। वह अविवाहित लोगों को जल्द ही शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
खुद को खेलते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद खेलते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। अगर आपको इस तरह का सपना देखे, तो थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए।
लाल रंग से होली खेलना
अगर आप सपने में लाल रंग से खुद होली खेल रहे हैं या फिर दूसरे को खेलते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गुलाबी रंग से होली खेलने का मतलब
गुलाबी रंग को सुख-समृद्धि और खुशी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर सपने में इस रंग से होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली बै।
काले रंग से होली खेलना
अगर सपने में काली रंग से होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती हैं।
नीले रंग से होली खेलते हुए देखना
अगर कोई सपने में खुद को नीले रंग से होली खेलते हुए देखता है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही उसे बिजनेस में लाभ मिलने वाली है।
हरे रंग से होली खेलते हुए देखना
अगर कोई सपने में खुद को हरे रंग से होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निजात मिल सकती है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।