Vrishabh Sankranti 2023: वृषभ संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, सभी कष्टों का होगा नाश
Vrishabh Sankranti 2023 धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति के दिन पूजा और दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vrishabh Sankranti 2023: हिन्दू पचांग के अनुसार आज वृषभ संक्रांति है। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है। अतः बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात, सूर्य देव की पूजा उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति के दिन पूजा और दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-
- अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन गौ दान करें। सनातन धर्म में गौ दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में गौ दान को महादान बताया गया है। अतः वृषभ संक्रांति पर गौ दान जरूर करें। किदवंती है कि श्राद्ध कर्म के दौरान गौ दान करने से मृत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ के महीने में जब सूर्य देव, रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौ दिनों तक तापमान सामानय से अधिक रहते हैं। इसे नवतपा कहते हैं। इस दौरान जल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ के महीने में जल दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अतः वृषभ संक्रांति के दिन राहगीरों को जल एवं शरबत पिलाएं। आप चाहे तो सुराही का भी दान कर सकते हैं।
- अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन चीनी और सत्तू का दान करें। ज्येष्ठ महीने में सत्तू का दान करना फलदायी होता है। ऐसा करने वाले जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। साथ ही कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इसके लिए यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से सत्तू और चीनी का दान करें।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।