Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalashtami 2023: कालाष्टमी पर करें इन चीजों का दान, सभी कष्ट हो जाएंगे दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:32 AM (IST)

    Kalashtami 2023 इस दिन तंत्र विद्या सीखने वाले साधक सिद्धि प्राप्ति हेतु काल भैरव की कठिन भक्ति निशाकाल में करते हैं। उनकी कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kalashtami 2023: कालाष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान, सभी कष्ट हो जाएंगे दूर

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Masik Kalashtami 2023: प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार 10 जून यानी आज कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। इस दिन तंत्र विद्या सीखने वाले साधक सिद्धि प्राप्ति हेतु काल भैरव की कठिन भक्ति निशाकाल में करते हैं। उनकी कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर काल भैरव उन्हें मनोवांछित फल देते हैं। अतः कालाष्टमी के दिन इच्छा (सकारात्मक) प्राप्ति हेतु श्रद्धा भाव से काल भैरव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही काल भैरव के निमित्त व्रत रखना चाहिए। इस दिन दान करने का भी विधान है। इसके लिए यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से दान करना चाहिए। इससे साधक पर काल भैरव की कृपा-दृष्टि बनी रहती है। अगर आप भी काल भैरव देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन इन चीजों का दान करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों का दान करें

    - अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। आसान शब्दों में कहें तो सफेद रंग के कपड़े जरूरतमंदों और गरीबों को दान करें।

    - भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव का आशीर्वाद पाने के लिए कालाष्टमी पर गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। आप चाहे तो अन्न का भी दान कर सकते हैं। इसमें चावल का दान करना अधिक फलदायी है।

    - कालाष्टमी के दिन उड़द की दाल, काले तिल और सरसों के तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों के दान से काल भैरव देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। अत: इन चीजों का दान कर सकते हैं।

    - काल भैरव को हलवा, पूरी, इमरती आदि चीजों का भोग लगाया जाता है। अतः पूजा समापन के पश्चात हलवा, पूरी और जलेबी का जरूर वितरण करें।

    - अगर आप काल भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराएं। ऐसा करने से साधक पर काल भैरव देव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'