Shani Pradosh Vrat 2023: शनि त्रयोदशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति
Shani Pradosh Vrat 2023 धार्मिक मान्यता है कि शनि त्रयोदशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु शनि प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Pradosh Vrat 2023: आज शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव और न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनि त्रयोदशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु शनि प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी शनि देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-
राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
- मेष राशि के जातक शनिदेव का आशीर्वाद पाने हेतु प्रदोष व्रत पर छाते का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत के दिन काले कपड़े का दान करें। इस उपाय को करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- मिथुन राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आषाढ़ प्रदोष व्रत पर सरसों के तेल का दान करें।
- कर्क राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। इससे जातक पर शनि की कृपा-दृष्टि पर बनी रहती है।
- सिंह राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत पर अन्न और वस्त्र का दान करें।
- कन्या राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत पर काले कंबल और छाते का दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
- तुला राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए काले रंग का वस्त्र और सरसों या तिल के तेल का दान करें।
-वृश्चिक राशि के जातक शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए लोहे के बर्तन और काले वस्त्र का दान करें।
-धनु राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए चमड़े के जूते या काले छाते का दान करें। इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अतः मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
- कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं। अतः शनि प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना करें। कुंभ राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल और सरसों के तेल का दान करें।
- मीन राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत के दिन उड़द की दाल और तिल का दान करें। इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।