Move to Jagran APP

Nirjala Ekadashi 2023: राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Nirjala Ekadashi 2023 धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। अत निर्जला एकादशी के दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 31 May 2023 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 02:09 PM (IST)
Nirjala Ekadashi 2023: राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Nirjala Ekadashi 2023: राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Nirjala Ekadashi 2023: आज निर्जला एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अत: निर्जला एकादशी के दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि व्यक्ति पर बनी रहती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो निर्जला एकादशी के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

- मेष राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन देशी घी और साबुत अनाज का दान करें।

- वृषभ राशि के जातक जगत के पालनहार का आशीर्वाद पाने के लिए दूध, मिश्री, शक्कर का दान करें।

- मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आज साबुत मूंग और पके आम का दान करें।

- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को खीर प्रसाद में अर्पित करें। इसके पश्चात गरीबों और जरूरतमदों को खाना खिलाएं।

- सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए गुड़ और शहद का दान करें।

- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मौसमी फलों का दान करें।

- तुला राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन मिट्टी के घड़े का दान करें। राहगीरों को शीतल पेय पिलाएं।

वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मौसमी फलों का दान करें।

- धनु राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। साथ ही हरी सब्जियों और फलों का दान करें।

- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को अन्न का दान करें। साथ ही राहगीरों को पानी पिलाएं।

- कुंभ राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन गरीबों को खाना खिलाएं।

- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए राहगीरों को पानी पिलाएं। साथ ही अन्न का दान करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.