Palmistry: क्या आपकी हथेली में हैं ये निशान, तो जीवन में प्राप्त होंगे सारे सुख
Palmistry हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क अथवा भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है उन्हें महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को जीवन में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Palmistry: सनातन धर्म में हस्त रेखा शास्त्र का विशेष महत्व है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति विशेष के जीवन की पूरी जानकारी मिल जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुछ लोगों की हथेली में विशेष रेखाएं और निशान होते हैं। जिन लोगों की हथेली में ये निशान होते हैं। उन पर शिवजी की कृपा रहती है। उनकी कृपा से जातक को जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। अगर आपकी हथेली में भी ये निशान हैं, तो आप अपने जीवन में एक दिन जरूर धनवान बनेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
- हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो जिन जातकों की हथेली में ध्वज का निशान होता है। उन लोगों पर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे जातकों को शिवजी की कृपा से जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
- अगर आपकी हथेली में अर्धचंद्र बना है, तो भोलेनाथ की कृपा से सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाएंगी। देवों के देव महादेव, चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किए हैं। चंद्रमा, मन का कारक होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से खूबसूरत जीवनसाथी प्राप्त होता है।
- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क अथवा भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है, उन्हें महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को जीवन में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है। ये लोग ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। अगर आपकी हथेली में त्रिशूल का निशान है, तो जीवनभर भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी।
- हथेली में पालकी का निशान होना भी बेहद शुभ होता है। अगर आपकी हथेली में भी पालकी के निशान हैं, तो आप भाग्यशाली हैं। आप को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त है। उनकी कृपा से आपको जीवन में किसी चीज की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे लोगों को शिवजी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।