Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Half Moon On Palm: क्या आपकी हथेली में भी है अधूरा चांद, तो मिलेगा खूबसूरत जीवनसाथी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 03 May 2023 05:59 PM (IST)

    Half Moon On Palm हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में अर्धचंद्र बनना शुभ होता है। अगर आपकी हथेली में आधा चांद बनता है तो आप जीवट किस्म के व्यक्ति हैं। ऐसे लोग मुश्किल समय में धैर्यवान रहते हैं। इसके लिए हमेशा विजयी होते हैं।

    Hero Image
    Half Moon On Palm: क्या आपकी हथेली में भी है अधूरा चांद, तो मिलेगा खूबसूरत जीवनसाथी

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Half Moon On Palm: सनातन धर्म में हस्त रेखा शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष हाथ देखकर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। इससे व्यक्ति के करियर, कारोबार, जीवन, विवाह, प्रेम, संतान, स्वभाव और आयु सभी चीजों का पता चल जाता है। हथेली में कई रेखाएं होती हैं। इनमें प्रमुख हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों की हथेली में अधूरा चांद भी बनता है ? ये दोनों हाथों को मिलाने या एक साथ जोड़ने से दिखाई देता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में अर्धचंद्र बनना शुभ होता है। अगर आपकी हथेली में आधा चांद बनता है, तो आप जीवट किस्म के व्यक्ति हैं। ऐसे लोग मुश्किल समय में धैर्यवान रहते हैं। इसके लिए हमेशा विजयी होते हैं। 

    - हस्त रेखा जानकारों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में अधूरा चांद बनता है। वे बेहद बुद्धिमान होते हैं। साथ ही उनकी याददाश्त शक्ति यानी स्मरण शक्ति बहुत मजबूत होती है। ऐसे लोग पुरानी बातों को कभी नहीं भूलते हैं। इसके लिए अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

    - जिन लोगों की हथेली में अर्धचंद्र बनता है। ऐसे लोग न केवल ईमानदार, बल्कि जिंदादिल इंसान होते हैं। ये बेहद मधुरभाषी होते हैं। इसके लिए हर उम्र के लोगों के साथ दोस्ती करने में कामयाब हो जाते हैं। ये दोस्तों के साथ बेहद ईमानदार होते हैं। मुश्किल समय में दोस्त भी इनका साथ देते हैं।

    - ज्योतिषियों की मानें तो हथेली में अधूरा चांद यानी अर्ध चंद्र सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक होता है। आसान शब्दों में कहें तो जिन लोगों की हथेली में अधूरा चांद बनता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। साथ ही खूबसूरत जीवनसाथी मिलता है। ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं। इसके लिए इन्हें मुश्किल समय में पार्टनर का साथ मिलता है। ये स्वभाव से मधुरभाषी होते हैं। साथ ही अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'