Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dream Astrology: क्या आपको भी रात में आते हैं बुरे और डरावने सपने, चैन की नींद सोने के लिए करें ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 26 May 2023 10:43 AM (IST)

    Dream Astrologyज्योतिषियों की मानें तो जिन लोगों को रात में बुरे और डरावने सपने आते हैं उन्हें तकिए के नीचे पीपल की जड़ रखकर सोना चाहिए। इस उपाय को करने से डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं।

    Hero Image
    Dream Astrology: क्या आपको भी रात में आते हैं डरावने सपने, चैन की नींद सोने के लिए करें ये उपाय

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये सपने आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बेहद बुरे और डरावने होते हैं। इन सपनों (बुरे और डरावने) की वजह से रात की नींद गायब हो जाती है। जानकारों की मानें तो बुरे या डरावने सपने का मतलब यह नहीं होता है कि आपके साथ कुछ बुरा ही होगा? कई डरावने सपने शुभ भी होते हैं। हालांकि, लंबे समय तक डरावने सपने देखने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें वास्तु दोष, सिरहाने की दिशा, रात में डरावनी फिल्में देखना, नकारात्मक जगहों (कब्रिस्तान या श्मशान घाट) पर जाना प्रमुख हैं। अगर आप भी सोते समय बुरे और डरावने सपने देखते हैं, तो रात में सोने से पहले ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - ज्योतिषियों की मानें तो जिन लोगों को रात में बुरे और डरावने सपने आते हैं, उन्हें तकिए के नीचे पीपल की जड़ रखकर सोना चाहिए। इस उपाय को करने से डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं।

    - रोजाना रात में सोने से पहले ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से डरावने सपने नहीं आते हैं।

    - अगर आप लंबे समय से बुरे और डरावने सपने देख रहे हैं, तो निम्न मंत्र का जाप रोजाना करें। इस मंत्र के जाप से बुरे सपने नहीं आते हैं।

    ऊँ नमः शिवं दुर्गा गणपतिं कार्तिकेयं दिनेश्वरम्।

    धर्म गंगां च तुलसीं राधां लक्ष्मीं सरस्वतीम॥

    नामान्येतानि भद्राणि जले स्नात्वा च यो जपेत।

    वांछितं च लभेत सोऽपि दुःस्वप्नः शुभवान् भवेत्॥

    - अगर आप रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले इस मंत्र का जाप करें।

    वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज

    तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वपन: सुखदो भवेत्

    - बुरे और डरावने सपने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले विधिवत हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।