विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amala Yoga: क्या आपके हाथ में भी है अमला योग? तो समझ लें एक दिन जरूर बनेंगे धनवान

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Fri, 16 Jun 2023 09:00 AM (IST)

Amala Yoga ज्योतिषियों की मानें तो हथेली में कई रेखाएं होती हैं। इनमें जीवन रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा ...और पढ़ें

Amala Yoga: क्या आपके हाथ में भी है अमला योग? तो समझ लें एक दिन जरूर बनेंगे धनवान
Amala Yoga: क्या आपके हाथ में भी है अमला योग? तो समझ लें एक दिन जरूर बनेंगे धनवान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Amala Yoga: सनातन धर्म में हस्त रेखा शास्त्र का विशेष महत्व है। हस्त रेखा विशेषज्ञ हाथ देखकर व्यक्ति की भविष्यवाणी करते हैं। इससे करियर, कारोबार, प्रेम, विवाह, सुख-दुख और धन लाभ की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो हथेली में कई रेखाएं होती हैं। इनमें जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त हाथ में कई योग भी बनते हैं, जो भाग्यशाली लोगों के हाथ में होते हैं। इनमें एक अमला योग है। ऐसा माना जाता है कि किस्मत वालों के हाथ में ही अमला योग बनता है। जिन लोगों के हाथ में अमला योग बनता है। वे राजाओं की तरह अपना जीवन जीते हैं। अगर आपके हाथ में भी अमला योग है, तो आप एक दिन जरूर धनवान बनेंगे। आइए, अमला योग के बारे में जानते हैं-

अमला योग कैसे बनता है ?

ज्योतिषियों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में चंद्र, सूर्य, और शुक्र पर्वत उभरा रहता है। आसान शब्दों में कहें तो सूर्य, चंद्र और शुक्र ज्यादा ऊंचा रहता है। साथ ही चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक जाती है। उनके हाथ में अमला योग बनता है। ऐसे लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। इसके चलते जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

करियर

जिन लोगों की हथेली में अमला योग बनता है। वे अपने करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी मन मुताबिक सफलता मिलती है। ऐसे लोग कम समय में ही उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। इसके चलते इन लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। प्रेम के मामले में भी ये लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें सच्चा प्यार मिलता है। इसके लिए प्रेम विवाह करने में भी सफल होते हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।