Somvar Ke Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
Somvar Ke Upay धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा भक्ति करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अतः साधक सोमवार के दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा करते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Somvar Ke Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। विवाहित स्त्रियां सुख और सौभाग्य प्राप्ति हेतु और अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा भक्ति करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अतः साधक सोमवार के दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा करते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
सोमवार के दिन करें ये उपाय
- अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन उत्तर दिशा में मुख कर भगवान शिव की पूजा करें। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अगर आप शारीरिक रूप से सक्षम हैं, तो सोमवार का व्रत जरूर करें।
- अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करें। ऐसा करने से शिव जी की कृपा-दृष्टि साधक पर सदैव बरसती है।
- सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद आचमन कर श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, जल में शहद और सुगंध डालकर शिवजी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है
- ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन कच्चे चावल का दान करना शुभ होता है। साथ ही भगवान शिव को अखंडित अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। इससे कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मन प्रसन्नचित रहता है।
- अगर आप भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।