Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Saptami 2023: राशिनुसार गंगा सप्तमी पर करें ये आसान उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 10:38 AM (IST)

    Ganga Saptami 2023 धार्मिक मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिषियों की मानें तो गंगा सप्तमी का दिन बेहद शुभ होता है।

    Hero Image
    Ganga Saptami 2023: राशिनुसार गंगा सप्तमी पर करें ये आसान उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा निजात

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganga Saptami 2023: आज गंगा सप्तमी है। यह पर्व हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिषियों की मानें तो गंगा सप्तमी का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान, पूजा, जप, तप और दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, जीवन में व्याप्त परेशानियों को दूर करने के लिए गंगा सप्तमी पर राशिनुसार ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -मेष राशि के जातक आज गंगा स्नान करें। अगर गंगा नदी में स्नान संभव नहीं है, तो गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। इसके पश्चात, नीले या काले रंग का वस्त्र धारण कर मां गंगा की विधिवत पूजा करें। पूजा के समय ‘ऊँ शं यो देवी रमिष्ट्य आपो भवन्तु पीतये, शं योरभि स्रवन्तु नः’ मंत्र का जाप करें।

    वृषभ राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’मंत्र का 108 बार जप करें। इस मंत्र जाप से जातक के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

    -मिथुन राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके पश्चात पीपल को जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से जातक को हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।

    -कर्क राशि के जातक गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान करें। अगर गंगा स्नान संभव नहीं है, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे जातक हमेशा स्वस्थ रहता है।

    -सिंह राशि के जातक गंगा सप्तमी पर किसी बर्तन में गंगाजल लें। अब गंगाजल के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और मां गंगा का ध्यान करें। इस उपाय को करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    -कन्या राशि के जातक आज ताम्र पात्र में गंगाजल और बेलपत्र मिलाकर शिवलिंग को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से जातक को आर्थिक परेशानियों से निजात मिलता है।

    -तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन जरूरतमंदों को कपड़े, अनाज और पैसे का दान करें। ऐसा करने से जातक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही अगले जन्म में भी पुण्य फल प्राप्त होते हैं।

     -वृश्चिक राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन ‘नमस्ते विश्वमित्राय नन्दिन्यै ते नमो नमः’ मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जाप से घर में सुख और समृद्धि आती है।

    - धनु राशि के जातक गंगाजल से भरा घर की उत्तर दिशा में रखें। इस उपाय को करने से जातक को करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति मिलती है।

    - मकर राशि के जातक आज के दिन वास्तु दोष को दूर करने के लिए आम के पत्ते से घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

    - कुंभ राशि के जातक आज शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे जातक को सभी कामों में सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही शत्रु पर भी विजयश्री प्राप्त होती है।

    - मीन राशि के जातक गंगा सप्तमी पर श्रद्धा भाव से मां गंगा की पूजा उपासना करें। वहीं, प्रसाद में मां गंगा को पंचामृत भेंट करें। पूजा संपन्न होने पर प्रसाद परिवार के सदस्यों के मध्य बांट दें। इस उपाय को करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''