Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर करें ये आसान उपाय, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति
Ganga Dussehra 2023 सनातन शास्त्रों में निहित है कि गंगा नदी में स्नान नर्मदा नदी के दर्शन और क्षिप्रा नदी के नाम मात्र जपने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा माता की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही गंगा नदी में स्नान-ध्यान का विधान है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganga Dussehra 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस प्रकार आज गंगा दशहरा है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के नाम का सुमिरन और स्मरण करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में भक्तगण गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात, मां गंगा की पूजा आराधना करते हैं। साथ ही गंगा दशहरा के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही सभी संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मां गंगा की कृपा पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
गंगा दशहरा के उपाय
- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करें। अगर सुविधा नहीं है, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके पश्चात, शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल में गंगाजल और बिल्व पत्र मिलाकर अर्घ्य दें। एक चीज का ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय थोड़ा जल बचा लें। बचे जल को पूरे घर में छिड़क दें।
- अगर आप करियर और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन स्नान ध्यान करने के बाद जल में गंगाजल और सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय निम्न मंत्र का जाप करें-
एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर ।।
- अगर आपको मनपसंद नौकरी नहीं मिल रही है, तो गंगा दशहरा के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद राहगीरों को शरबत बनाकर पिलायें। इस उपाय को करने से मनपसंद नौकरी की प्राप्ति होगी।
- अगर आप कर्ज तले दबे हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लें। अब जटा वाले नारियल में काला धागा बांध दें। इस दौरान देवों के देव महादेव से कामना करें कि घर में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि का आगमन हो। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिले। इसके पश्चात, बहती जलधारा में नारियल को धागा सहित प्रवाहित कर दें।
- अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन एक कागज में गंगा स्त्रोत लिखकर पीपल वृक्ष के नीचे जमीन में दबा दें। ऐसा करने से कारोबार में वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।