Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Dos And Donts: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना दरिद्रता और आर्थिक तंगी से हो सकते हैं परेशान

    Friday Dos And Donts धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी तथा संतोषी माता की आराधना को समर्पित है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिनको शुक्रवार को करने से माता लक्ष्मी तथा संतोषी मां नाराज हो जाती हैं और आप आर्थिक तंगी से हो सकते हैं परेशान।

    By Jeetesh KumarEdited By: Updated: Fri, 11 Jun 2021 06:50 AM (IST)
    Hero Image
    Friday Dos And Donts: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना आर्थिक तंगी से हो सकते हैं परेशान

    Friday Dos And Donts: धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी तथा संतोषी माता की आराधना को समर्पित है। इस दिन विधि – विधान से लक्ष्मी माता का व्रत और पूजन करने से घर के सुख – समृद्धि तथा वैभव में वृद्धि होती है एवं जो लोग संतोषी माता का व्रत रखते हैं, उनके सभी प्रकार के कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। कुवांरी लड़कियों को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है, लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको शुक्रवार को करने से माता लक्ष्मी तथा संतोषी मां नाराज हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कार्यों के बारे में बताएंगे, जो शुक्रवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1- उधार का लेन –देन न करें

    धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन उधार का लेन-देन नहीं करना चाहिए। उधार या ब्याज पर पैसा लेना-देना सामान्यतौर पर भी अच्छा नहीं माना जाता है। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में धनाभाव रहने लगता है।

    2- लड़कियों, महिलाओं तथा किन्नरों का अपमान न करें

    भारतीय परम्परा के अनुसार हर लड़की या महिला को देवी का रूप माना गया है। किन्नरों को भी पौराणिक मान्यता के अनुसार अर्द्ध देव कहा गया है, अतः इनका अपमान करना वो भी विशेषतः शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन जाता है।

    3- चीनी भूलकर भी किसी को न दें

    शास्त्रों के अनुसार चीनी का संबध चन्द्र और शुक्र ग्रह से है, अतः शुक्रवार के दिन किसी को चीनी देने से व्यक्ति का शुक्र कमजोर होने लगता है। घर से सम्पन्नता तथा समृद्धि चली जाती है।

    4- खट्टा नहीं खाना चाहिए

    शुक्रवार को जो लोग संतषी माता का व्रत रखते हैं, उन्हे खट्टे पदाथों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

    5- घर में गंदगी नहीं रहने देना चाहिए

    माता लक्ष्मी तथा माता संतोषी दोनों ही साफ-सफाई से प्रसन्न होती हैं। घर में गंदगी रहने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'