Basant Panchami 2022:आज बसंत पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान
Basant Panchami 2022 बसंत पंचमी के दिन नये कार्य शुरू करने या शुभ कार्य करने का विधान है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं की बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए। ऐसे कार्य करने से मां सरस्वती नारज हो सकती हैं...

Basant Panchami 2022: हिंदू कलेंडर के अनुसार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 5 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थी, इस वजह से इस त्यौहार को बसंत पंचमी कहा जाता है। बसंत पंचमी के दिन नये कार्य शुरू करने या शुभ कार्य करने का विधान है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं की बसंत पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए। ऐसे कार्य करने से मां सरस्वती नारज हो सकती हैं, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें बसंत पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए.....
बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम
1-बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ है। माना जाता है कि जब सरस्वती प्रकट हुई थीं उस वक्त ब्रह्मांड में लाल, पीली नीली आभा हुई थी। इसलिए मां सरस्वती का पसंदीदा रंग पीला है। लेकिन इस दिन भूलकर भी काले, लाल या फिर धूसर रंगों के वस्त्र नहीं पहनें चाहिए।
2- मां सरस्वती को वाणी के देवी माना जाता है। मान्यता है कि श्रृष्टि में वाणी,कला, संगीत की उत्पत्ति मां सरस्वती से ही हुई है। इसलिए इस दिन भूल कर भी वाणी का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी को भी न तो अपशब्द कहें और न ही झूठ बोलें।
3- शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए इस दिन स्नान करने के वाद मां सरस्वती की पूजा करके ही कुछ ग्रहण करें। संभव हो तो इस दिन व्रत रखना चाहिए।
4- अगर इस दिन आपका व्रत करना संभव न हो तो भी इस दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इस दिन भूल कर मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
5- बसंत पंचमी के दिन बच्चों की शिक्षा की शुरूआत की जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है। इस दिन गलत लिखा पढ़ी या कोर्ट कचहरी में गलत कार्रवाही करने से बचें, लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 5 Feb 2022
- Narayan Tripathi (@narayantripathimla) 5 Feb 2022
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 5 Feb 2022
- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 5 Feb 2022
- इन्दरसिंह परमार (@Inder_Singh_Parmar) 5 Feb 2022
विद्या व ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजन पर्व बसंत पंचमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
- Vishvas Kailash sarang (@VishvasSarang) 5 Feb 2022
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।